DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली का गिफ्ट, 3% बढ़ा महंगाई भत्ता

Vikram Jain | Oct 16, 2024, 16:17 IST
New Delhi Modi cabinet central employees 3 percent DA Hike
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में DA बढ़ाने का फैसला लिया गया। जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

7th Pay Commission DA Hike



केंद्र की मोदी सरकार ने दीपावली से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट दिया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (dearness allowance) 3 फीसदी बढ़ाने का (DA Hike) का ऐलान कर दिया है। बुधवार 16 अक्टूबर को हुई कैबिनेट बैठक में DA बढ़ाने का फैसला लिया गया।



50 से बढ़कर 53 प्रतिशत हुआ DA

DA में हुई 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% हो गया है। करीब 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को इसका फायदा होगा। बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई 2024 से लागू होगा। कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। सरकारी सूत्रों के मुताबिक दीपावली से पहले ही सरकार इसमें 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करके बड़ा तोहफा दे दिया है। मतलब केंद्रीय कर्मचारियों की दीपावली और भी रोशन हो गई है।



2024 में दूसरी बार DA में बढ़ोतरी

महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ता है। केंद्र सरकार जनवरी और जुलाई में DA में संशोधन करती है। इससे पहले 24 मार्च 2024 को 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। इस इजाफे के साथ महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत हुआ था। अब ताजा इजाफे के बाद DA बढ़कर 53 फीसदी हो गया है।



DA का कैलकुलेशन समझें

सरल भाषा में समझें तो बेसिक में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो वेतन बनता है, उसमे महंगाई भत्ते यानी डेअरनेस अलाउंस (DA) की दर का गुणा किया जाता है। जो परिणाम आता है, उसे ही महंगाई भत्ता कहा जाता है। इसे एक उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए और ग्रेड पे 1 हजार रुपए है।



बेसिक सैलरी और ग्रेड पे दोनों जोड़ने पर 11 हजार रुपए होता है। ऐसे में 50 से बढ़कर 53 प्रतिशत DA के लिहाज से देखें, तो यह 5 हजार 830 रुपए हुआ। सबको जोड़कर आपकी टोटल सैलरी 16 हजार 830 रुपए हुई। वहीं 50 प्रतिशत DA के लिहाज से आपको 16 हजार 500 रुपए सैलरी मिल रही है। यानी 3 प्रतिशत DA बढ़ने के बाद हर महीने 330 रुपए का फायदा होगा।



मिलेगा 3 महीने का एरियर

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा। इसके तहत कर्मचारियों को मिलने वाली अक्टूबर की सैलरी में जुलाई, अगस्त और सितंबर का एरियर भी जुड़कर आएगा।



इसलिए दिया जाता है DA

महंगाई भत्ता ऐसा भत्ता है जो महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए दिया जाता है। यह पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया जाता है। इसका कैलकुलेशन देश की मौजूदा महंगाई के अनुसार किया जाता है। इसका कैलकुलेशन वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार किया जाता है।



इस खबर से संबंधित 5 FAQ इस प्रकार हैं।

FAQ

  1. महंगाई भत्ता (DA) कितने प्रतिशत बढ़ाया गया है?
    केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे यह 50% से बढ़कर 53% हो गया है।
  2. बढ़ा हुआ DA कब से लागू होगा?
    बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई 2024 से लागू होगा। कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर (जुलाई, अगस्त और सितंबर का) भी मिलेगा, जो अक्टूबर की सैलरी के साथ जुड़कर आएगा।
  3. कितने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा?
    इस बढ़ोतरी का लाभ करीब 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।
  4. महंगाई भत्ता (DA) का कैलकुलेशन कैसे किया जाता है?
    DA का कैलकुलेशन बेसिक सैलरी और ग्रेड पे को जोड़कर किए गए कुल वेतन पर महंगाई भत्ते की दर का गुणा करके किया जाता है। इसे देश की मौजूदा महंगाई दर के आधार पर तय किया जाता है।
  5. हर साल DA में कितनी बार बढ़ोतरी होती है?
    महंगाई भत्ते में साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में, संशोधन किया जाता है। 2024 में यह दूसरी बार है जब DA में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले मार्च 2024 में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • मोदी सरकार का फैसला
  • Dearness Allowance
  • महंगाई भत्ता
  • 7th Pay Commission
  • केंद्रीय कर्मचारियों का डीए
  • कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता
  • DA Hike
  • 50 फीसदी डीए