आधार कार्ड, रेपो रेट से लेकर LPG सिलेंडर की कीमत तक दिसंबर 2025 से क्या बदला, जानें सबकुछ

Sanjay Dhiman | Dec 01, 2025, 10:31 IST
Photograph: (the sootr)
1 दिसंबर 2025 से भारत में कई अहम बदलाव हो गए हैं। इन बदलावों में आधार कार्ड, रेपो रेट, LPG सिलेंडर की कीमत और नया लेबर कोड शामिल हैं। इनका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ने वाला है।

1 दिसंबर 2025 से देशभर में कई नए नियम लागू हो गए हैं। जिनका सीधा असर आम आदमी की जिंदगी पर होगा। ये बदलाव छोटे से लेकर बड़े तक, सभी के लिए अहम हैं।



ये बदलाव आम आदमी, पेंशनर्स, यात्रियों और टैक्सपेयर्स को प्रभावित करेंगे। चाहे वह गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो या आधार कार्ड में बदलाव, ये सब आज एक दिसंबर से बदल गए। आइए, जानते हैं इन बदलावों के बारे में विस्तार से।



1. आधार कार्ड में बदलाव

आधार कार्ड अब पहले से ज्यादा सुरक्षित और अपडेटेड होगा। आधार कार्ड नियंत्रित करने वाली संस्था UIDAI ने इसे और भी सुविधाजनक बनाने के लिए नया बदलाव किया है। अब आधार में नाम, पता, और मोबाइल नंबर के साथ-साथ QR कोड और फेस रिकग्निशन से वेरिफिकेशन होगा।



यह बदलाव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अब आप अपने नए आधार कार्ड को न्यू आधार ऐप से स्कैन करके वेरिफाई कर सकेंगे। यह कदम लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।



एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...



यह खबरें भी पढ़ें...



एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश



एमपी में आवासहीन परिवारों को पक्के मकान के लिए मिलेगा लाल-पीला पट्टा, प्रदेशभर में मेगा सर्वे 13 दिसंबर तक



1 दिसंबर से नियमों में बदलाव को ऐसे समझें



आधार कार्ड में बदलाव: UIDAI ने आधार कार्ड में QR कोड और फेस रिकग्निशन आधारित वेरिफिकेशन लागू किया, सुरक्षा बढ़ाने के लिए।

रेपो रेट में कटौती: RBI 3 दिसंबर को रेपो रेट में 0.25% की कटौती कर सकता है, लोन सस्ता होने की संभावना।

LPG सिलेंडर की कीमतें: 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर में कटौती की है। घरेलू सिलेंडर की कीमतें अपरिवर्तित रहेंगी।

नया लेबर कोड: कर्मचारियों की सैलरी का 50% बेसिक सैलरी में शामिल करने का नियम, ग्रेच्युटी में भी बदलाव।

बदलावों का असर: नए नियमों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर होगा, सस्ते लोन और गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत।

2. रेपो रेट में कटौती

आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीति समिति हर दो महीने में बैठक करती है, जिसमें रेपो रेट की समीक्षा होती है। 3 दिसंबर 2025 को एक नई बैठक होनी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार रेपो रेट में 0.25% तक की कटौती हो सकती है।



रेपो रेट में कमी का मतलब है कि बैंक आपको सस्ते लोन दे सकते हैं। इसका असर पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। आम आदमी को लोन मिलने में आसानी हो सकती है।



3. LPG सिलेंडर की कीमत में कटौती

आज से गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत मिली है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कदम लोगों को राहत देने के लिए उठाया गया है।



नए दाम (19 किलोग्राम सिलेंडर):

  • दिल्ली: 1590.5 रुपए से घटकर 1580.5 रुपए
  • कोलकाता: 1694 रुपए से घटकर 1684 रुपए
  • मुंबई: 1542 रुपए से घटकर 1531.5 रुपए
  • चेन्नई: 1750 रुपए से घटकर 1739.5 रुपए

14 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत:

  • दिल्ली: 853 रुपए
  • कोलकाता: 879 रुपए
  • मुंबई: 852.5 रुपए
  • चेन्नई: 868.5 रुपए

4. न्यू लेबर कोड: कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा फेरबदल

देश में नया लेबर कोड लागू होने से कर्मचारियों के वेतन और कामकाज के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। यह लेबर कोड चार अहम कोड्स को मिलाकर बनाया गया है। हालांकि, इसका नोटिफिकेशन अभी होना बाकी है, पर बदलाव शुरू हो चुके हैं।



  • कोड ऑन वेजेस के अनुसार, बेसिक सैलरी कुल सीटीसी (CTC) का कम से कम 50% होनी चाहिए।
  • इस नियम से कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और प्रोविडेंट फंड (PF) की गणना का आधार बदल जाएगा।
  • ग्रेच्युटी के नियम में भी बदलाव हुआ है, अब कर्मचारियों को एक साल की नौकरी पर ही ग्रेच्युटी मिल सकती है।
  • उम्मीद है कि दिसंबर महीने से कर्मचारियों को अपनी सैलरी में यह असर दिखाई देना शुरू हो जाएगा।
  • यह नया कोड श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा और कार्यकाल की स्थितियों को बेहतर बनाने पर ज़ोर देता है।
  • सरकार का लक्ष्य है कि कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा ज़्यादा मिले, भले ही उनकी टेक-होम सैलरी थोड़ी कम हो जाए।

5. बैंकों में होंगी लंबी छुट्टियां

दिसंबर में बैंकों की छुट्टियों का असर दिखेगा। RBI के कैलेंडर के मुताबिक, दिसंबर में बैंकिंग कामकाज प्रभावित होगा। महीने की शुरुआत में छुट्टी होगी, और दूसरे-चौथे शनिवार, हर रविवार छुट्टी रहेगी।



इसके अलावा, कुछ राज्यों के त्योहारों के कारण करीब 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसीलिए, बैंक जाने से पहले आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट चेक करना जरूरी है। राज्यवार छुट्टियों की तारीखें अलग हो सकती हैं।



यह खबरें भी पढ़ें...



1 दिसंबर का इतिहास: AIDS समस्या है! जिंदगी का अंत नहीं, जानें कैसे हुई विश्व एड्स दिवस की शुरुआत?



छत्तीसगढ़ में माओवाद को एक और झटका: 65 लाख के इनामी 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर



6. ATF की कीमतें होंगी अपडेट

जैसे LPG की कीमतें हर महीने अपडेट होती हैं, वैसे ही एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें भी 1 दिसंबर को बदल गई हैं। आज 1 दिसंबर 2025 से एटीएफ की कीमत नवंबर के मुकाबले ₹5133.75 की बढ़ोतरी के साथ प्रति किलोलीटर ₹99,676.77 हो गई है। कोलकाता में नई कीमत प्रति किलोलीटर ₹1,02,371.02 रुपए , मुंबई में ₹93,281.04 और चेन्नई में ₹1,03,301.80 हो गई है।



Tags:
  • आरबीआई
  • आधार कार्ड
  • रेपो रेट
  • UIDAI
  • नया लेबर कोड लागू
  • 1 दिसंबर से नियमों में बदलाव