2025 में दस्तक देंगी खुशियां, रक्षाबंधन-दिवाली होगी 10 से 15 दिन पहले

Siddhi Tamrakar | Dec 27, 2024, 15:25 IST
2025 festival calendar 1
नया साल जल्द दस्तक देने वाला है। ऐसे में लोगों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर दिख रही है। साल 2025 लोगों के लिए काफी शुभ होने वाला है। दरअसल, रक्षाबंधन-दिवाली आदि त्योहार 10 से 15 दिन पहले ही आने वाले हैं।

साल 2024 चंद दिनों में खत्म होने वाला है और नया साल 2025 दस्तक देने वाला है। ऐसे में लोगों के चेहरे पर खुशी की झलक साफ तौर पर दिख रही है। नया साल आने पर लोग काफी खुश होते हैं। इस खुशी का कारण नए साल में नई खुशियों का आना है। लेकिन इस बार नया साल कुछ ज्यादा खुशियां देने वाला है।



बता दें साल 2025 लोगों के लिए काफी शुभ होने वाला है। दरअसल, इस साल होली, दिवाली, रक्षाबंधन और दशहरा आदि त्योहार 10 से 15 दिन पहले ही आने वाले हैं। साल 2024 में होली का त्योहार मार्च महीने के आखिर में था, लेकिन इस बार होली का त्योहार मार्च महीने के बीच में होगा।



साल 2025 में जल्दी होंगे त्योहार

जानें क्या है कारण

आपको बता दें त्योहार के जल्दी आने कारण अधिकमास है। दरअसल, सभी त्योहार हिंदी पंचांग के मुताबिक ही तय किए जाते हैं। हिंदी पंचांग के हिसाब से हर तीसरे साल में अधिकमास आता है, जिस कारण से एक माह बढ़ जाता है। अधिकमास का अंतर अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से दिखता है। बता दें कि साल 2023 में अधिकमास था, लेकिन अब साल 2026 में अधिकमास दिखेगा।





2025 में होने वाले त्योहारों की लिस्ट

तारीखपर्व / त्यौहार
26 फरवरीमहाशिवरात्रि
14 मार्चहोली
30 मार्चगुड़ी पड़वा
6 अप्रैलरामनवमी
30 अप्रैलअक्षय तृतीया
27 जूनजगन्नाथ रथ यात्रा
10 जुलाईगुरु पूर्णिमा
9 अगस्तरक्षाबंधन
16 अगस्तजन्माष्टमी
27 अगस्तगणेश उत्सव
22 सितंबरशारदीय नवरात्र
2 अक्टूबरदशहरा
7 अक्टूबरशरद पूर्णिमा
20 अक्टूबरदिवाली
1 नवंबरदेवउठनी एकादशी

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • हिंदी न्यूज
  • latest news
  • new year 2025
  • दिवाली 2025
  • होली 2025
  • रक्षाबंधन 2025
  • holidays in 2025