NEWS UPDATE : रोहित की धुंआधार पारी से भारत सेमीफाइनल में

CHAKRESH | Jun 25, 2024, 06:21 IST
NEWS UPDATE 01
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा के शानदार 92 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन बनाए। भारत ने यह मैच 24 रनों से जीत लिया।

T20 WORLD CUP : भारत ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए अब सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। उसे अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। डैरनी सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा के शानदार 92 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन बनाए। भारत ने यह मैच 24 रनों से जीत लिया।



Tags:
  • News update
  • Rohit