निर्मला सीतारमण बजट वाले दिन ब्लू कलर की साड़ी में दिखीं, बजट पेश करते समय साल दर साल ऐसे बदले उनके लुक, काले रंग से परहेज

Pratibha Rana | Feb 01, 2024, 14:32 IST
निर्मला सीतारमण बजट वाले दिन ब्लू कलर की साड़ी में दिखीं, बजट पेश करते समय साल दर साल ऐसे बदले उनके लुक, काले रंग से परहेज
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का इसबार छठा बजट होगा, जिसे वो संसद में 1 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे पेश करेंगी।

BHOPAL. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी 2024 को छठा बजट पेश किया। पहली बार उन्होंने देश का बजट साल 2019 में पेश किया था। तब से लेकर आज तक हर बार बजट के दिन सीतारमन की साड़ियों का कलेक्शन कुछ नया और एलिगेंट होता है। इस बार फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण अपना पहला अंतरिम बजट पेश करने जा रही हैं। इससे पहले पांच पूर्ण बजट पेश कर चुकी हैं। बजट 2024 वाले दिन वित्त मंत्री ने ब्लू कलर की साड़ी पहली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास साड़ियों का खूबसूरत कलेक्शन है।



ब्लू रंग की साड़ी में दिखीं सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब से कुछ देर बाद अपना छठा बजट पेश करने जा रही हैं। इस बार उन्होंने ब्लू कलर की साड़ी पहली है। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन कलर का शॉल कैरी किया है। उन्होंने अपने गले में एक चेन भी पहनी है। भारतीय धर्म शास्त्रों में नीला रंग बल और वीरता का प्रतीक माना जाता है। इसे सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ अधिकार का प्रतीक भी माना जाता है।



बजट के दौरान निर्मला सीतारमण ने किस-किस तरह की साड़ी कैरी की...

बजट 2023

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने साल 2023-24 का बजट पेश करते वक्त ट्रेडिशनल लाल रंग की साड़ी पहनी थी। यह सिंपल साड़ी देखने में बेहद खूबसूरत लग रही थी। गोल्डन बॉर्डर होने के अलावा किनारों पर काला रंग इस रेड साड़ी की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था।



Nirmala Sitharaman Budget 2023: लाल साड़ी, लाल बहीखाता... देखें इस बार कैसे बजट लेकर संसद पहुंचीं व


बजट 2022 का लुक

2022 के बजट सत्र में वित्त मंत्री ने हैंडलूम सिल्क की साड़ी पहनी थी। ब्राउन कलर की साड़ी पर उन्होंने डार्क मरून कलर का ब्लाउज मैच किया था। इस साड़ी पर काफी खूबसूरत सा प्रिंट भी था।



Union Budget 2022-23 Finance Minister Nirmala Sitharaman Wear Brown Handloom Silk Saree - Amar Ujal


बजट 2021 का लुक

2021 का बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेड एंड व्हाइट सिल्क पोचांपल्ली साड़ी को वियर किया था। इस साड़ी का निचला हिस्सा लाल और ऊपर का सफेद था। साड़ी के रेड वाले एरिया में उजले और पीले कलर के छोटे-छोटे प्रिंट बने थे। शक्तिं और संकल्प की प्रतीक इस रंग की साड़ी पर बनी अंबिया कला और संस्कृति के जरिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे भारत को जोड़ती है



Why Did Nirmala Sitharaman Wear a Red Saree to Present Budget 2021 - Read on


बजट 2020 का लुक

साल 2020-21 की यूनियन बजट पेश करते समय वित्त मंत्री ने येलो-गोल्ड सिल्क साड़ी को वियर किया था। यह रंग सदा नई ऊर्जा का प्रतीक है। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच वाला ये रंग उत्साह और उल्लास देता है, जो उनकी बौद्धिक क्षमता और ऊर्जा को दर्शाता है।



Budget 2020 Speech Highlights: टैक्स में बदलाव-नई स्मार्ट सिटी, पढ़ें किसको क्या मिला? - union budg


बजट 2019 का लुक

अपने पहले बजट के बजट भाषण यानी साल 2019 के बजट में उन्होंने डार्क पिंक कलर पहनी थी जो गंभीरता और ठहराव को चिन्हित करता है। निर्मला ने 2019 में पहनी रानी कलर की साड़ी पहनी थी। वित्त मंत्री ने 2019 में अपने पहले बजट में रानी कलर की साड़ी चुनी। यह रंग उनके व्यक्तित्व की गंभीरता, ठहराव, सद्भाव और संतुष्टि का प्रतीक है।



Nirmala Sitharaman Budget 2024 Look know details of it | Budget 2024: बजट 2024 में वित्त मंत्री ब्ल


Tags:
  • interim budget 2024
  • अंतरिम बजट 2024
  • Nirmala Sitharaman
  • निर्मला सीतारमण
  • Budget 2024
  • बजट 2024
  • Nirmala Sitharaman Handloom Saree
  • Nirmala Sitharaman Saree Collection
  • union budget 2024
  • Nirmala Sitharaman Budget 2024
  • निर्मला सीतारमण हैंडलूम साड़ी
  • निर्मला सीतारमण साड़ी कलेक्शन
  • यूनियन बुधेत 2024
  • निर्मला सीतारमण बजट 2024