BJP अध्यक्ष का नहीं होगा चुनाव, पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा नियुक्ति

Rahul Garhwal | Feb 18, 2024, 16:57 IST
bjp
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अब कोई चुनाव नहीं होगा। पार्लियामेंट्री बोर्ड नियुक्ति कर सकेगा। राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्ताव पास हो गया है। बीजेपी के इतिहास में आज तक चुनाव की नौबत नहीं आई। इसी को बीजेपी आंतरिक लोकतंत्र कहती है।

NEW DELHI. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अब कोई चुनाव नहीं होगा। बीजेपी राष्ट्रीय अधिवेशन में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव पास हुआ है। पद खाली होने पर पार्लियामेंट्री बोर्ड अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकेगा। वहीं इस प्रस्ताव के पास होने के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है।



जेपी नड्डा 2019 में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे नड्डा


जेपी नड्डा 2019 में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। 20 जनवरी 2020 को उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष बना दिया गया। बीजेपी के इतिहास में आज तक चुनाव की नौबत नहीं आई। इसी को बीजेपी आंतरिक लोकतंत्र कहती है।



बीजेपी ने संविधान में किया था संशोधन


जब राजनाथ सिंह जब बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब माना जा रहा था कि नितिन गडकरी को दूसरी बार अध्यक्ष का पद मिलने वाले है। इसके लिए बीजेपी ने संविधान में संशोधन भी किया था। उस वक्त यशवंत सिन्हा भी अध्यक्ष पद का नामांकन भरने वाले थे, लेकिन उन्हें मना लिया गया, इसलिए चुनाव की नौबत नहीं आई।



कब तक बीजेपी अध्यक्ष रह सकता है कोई चेहरा


बीजेपी के संविधान की धारा-21 के मुताबिक कोई भी सदस्य 3-3 साल के लगातार 2 कार्यकाल तक ही अध्यक्ष रह सकता है। कार्यकारिणी, परिषद, समिति और उसके पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए भी 3 साल की अवधि तय की गई है।



ये खबर भी पढ़िए..



BJP राष्ट्रीय अधिवेशन: मोदी बोले-विपक्ष ने माना NDA इस बार 400 पार



बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा, जून तक रहेंगे पद पर



बीजेपी राष्ट्रीय परिषद क्या है ?


बीजेपी राष्ट्रीय परिषद में पार्टी के संसद सदस्यों में से 10 प्रतिशत सदस्य होते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य भी इसमें शामिल होते हैं। संसद सदस्यों की संख्या 10 से कम होती है तो सभी चुन लिए जाते हैं।



Tags:
  • BJP National President Election
  • No election for BJP national president
  • parliamentary board appointment
  • Proposal passed in national convention