संसद में अब नमाज के लिए नहीं मिलेगा 30 मिनट का ब्रेक, सभापति और उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बदला नियम
Jitendra Shrivastava | Dec 10, 2023, 24:00 IST
संसद में अब नमाज के लिए नहीं मिलेगा 30 मिनट का ब्रेक, सभापति और उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बदला नियम
संसद सत्र के दौरान हर शुक्रवार को नमाज के लिए मिलने वाले आधे घंटे के ब्रेक को राज्यसभा में खत्म कर दिया गया है।
NEW DELHI. संसद सत्र के दौरान हर शुक्रवार को नमाज के लिए मिलने वाले आधे घंटे के ब्रेक को राज्यसभा में खत्म कर दिया गया है। यह व्यवस्था राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी है। उन्होंने इसे संबंधित नियमों में भी बदलाव का निर्देश दिया है।
राज्यसभा में नमाज का अतिरिक्त आधा घंटा खत्म
राज्यसभा में अभी हर शुक्रवार को लंच ब्रेक 1 से 2:30 बजे तक होता था, जबकि लोकसभा में लंच ब्रेक 1 से 2:00 बजे तक होता है। राज्यसभा में यह अतिरिक्त आधा घंटा नमाज के लिए दिया जाता था जो अब सभापति ने नियमों में बदलाव करके खत्म कर दिया है।