नीरज चोपड़ा ने गुपचुप की शादी, जानें ओलंपिक चैंपियन ने किस लड़की के साथ लिए 7 फेरे
Neeraj Chopra Marriage : भारत के ओलंपिक चैंपियन सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने नए साल में अपने चाहने वालों को एक शानदार और हैरान कर देने वाला तोहफा दिया है। जैवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है। नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। वो एक से दो हो गए हैं।
नई पारी शुरूआत
नीरज चोपड़ा ने जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है। नीरज की पत्नी का नाम हिमानी है। नीरज ने रविवार 19 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी शादी की 3 तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी।
एक नया अध्याय शुरू
नीरज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शादी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी पत्नी हिमानी मंडप में बैठी हुई हैं, जहां परिवार के कुछ ही सदस्य नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ भी एक तस्वीर पोस्ट की है। भाला फेंक खिलाड़ी ने लिखा कि अपने परिवार के साथ जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। सभी के आशीर्वाद ने हमें इस क्षण तक पहुंचाया।
नीरज की शादी का सभी को था इंतजार
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा की शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार था। कई अलग-अलग इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि वह शादी कब करेंगे या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं, लेकिन नीरज ने कभी इस बारे में कुछ नहीं बताया। यहां तक कि पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद जब उनके परिवार से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन अब नीरज और उनके परिवार ने बिना किसी शोर-शराबे के चुपचाप शादी की खबर देकर सभी को चौंका दिया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक