थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता, देखें उनके मिस वर्ल्ड जर्नी के कुछ खास पल
Kaushiki | Jun 01, 2025, 17:37 IST
1 / 8
72वें मिस वर्ल्ड 2025Image credit : Kaushiki
72वें मिस वर्ल्ड 2025 का भव्य समापन हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ। इस प्रतियोगिता में 108 देशों की सुंदरियां शामिल थीं। (मनोरंजन न्यूज)
2 / 8
जीत के बाद का भावुक अनुभवImage credit : Kaushiki
मिस वर्ल्ड का ताज मिलने के बाद ओपल बहुत इमोशनल और एक्साइटेड नजर आईं। ओपल ने कहा कि जब उन्हें ताज पहनाया गया, तो उनके मन में अपने परिवार, टीम और देश का ही ख्याल था।
3 / 8
सामाजिक कार्यों में सक्रियImage credit : Kaushiki
16 साल की उम्र में, जब उन्हें ब्रेस्ट में गांठ मिली थी, तब उन्होंने ‘Opal For Her’ नाम का ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान शुरू किया। इस अभियान के जरिए वे महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना चाहती हैं।
4 / 8
ओपल की शिक्षा और भाषाएंImage credit : Kaushiki
ओपल का जन्म थाईलैंड के फुकेत में हुआ है और वे थामसैट यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल अफेयर्स की पढ़ाई कर रही हैं। वे थाई, अंग्रेजी और चीनी भाषा बोलती हैं।
5 / 8
मिस यूनिवर्स से मिस वर्ल्ड तक का सफरImage credit : Kaushiki
2024 में ओपल ने मिस यूनिवर्स में थाईलैंड का प्रतिनिधित्व किया और तीसरा स्थान हासिल किया। बाद में उन्होंने मिस वर्ल्ड थाईलैंड का खिताब लिया।
6 / 8
फाइनल में जगह नहीं बना पाई नंदिनीImage credit : Kaushiki
भारत की नंदिनी गुप्ता ने मिस वर्ल्ड 2025 में टॉप 20 तक पहुंचकर देश का नाम रोशन किया। नंदिनी फाइनल में तो नहीं पहुंच सकीं, लेकिन उनके आत्मविश्वास और प्रदर्शन को सभी ने सराहा।
7 / 8
थाईलैंड की ओपल बनीं मिस वर्ल्ड 2025Image credit : Kaushiki
ओपल सुचाता 21 साल की उम्र में थाईलैंड की पहली मिस वर्ल्ड बनी हैं। यह जीत थाईलैंड और पूरे एशिया के लिए गर्व की बात है।
8 / 8
क्रिस्टीना ने उन्हें ताज पहनायाImage credit : Kaushiki
पिछले साल की विजेता क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने उन्हें ताज पहनाया। सोशल मीडिया पर इस वक्त ओपल सुचाता की खूब चर्चा हो रही है।