पवित्र मक्का में भी पॉकेट मार रहे हैं पाकिस्तानी भिखारी

Sandeep Kumar | Dec 18, 2024, 22:56 IST
Pakistanis picking
सऊदी अरब ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर फर्जी पासपोर्ट और भीख मांगने वाले लोगों की एंट्री को नहीं रोका गया तो कड़े एक्शन लिए जाएंगे। सऊदी अरब ने 4300 भिखारियों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाल दिया है।

सऊदी अरब ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर फर्जी पासपोर्ट और भीख मांगने वाले लोगों की एंट्री को नहीं रोका गया तो कड़े एक्शन लिए जाएंगे। सऊदी अरब ने 4300 भिखारियों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाल दिया है। इससे पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमकर फजीहत हो रही है। सऊदी सरकार का कहना है कि पाकिस्तान से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट के जरिए भिखारी रियाद और मक्का जैसे पवित्र स्थलों में दाखिल हो रहे हैं, जो उमराह और हज तीर्थयात्रियों पर बुरा असर डाल रहे हैं।



सऊदी अरब ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाला भिखारियों को

4300 भिखारी ECL में सऊदी सरकार ने 4300 पाकिस्तानी भिखारियों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाल दिया है।


3,700 फर्जी पासपोर्ट पर एंट्री: सऊदी अधिकारियों ने फर्जी पासपोर्ट और नकली दस्तावेज के साथ एंट्री करने वाले 3,700 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है। सऊदी ने पाकिस्तान से हवाई अड्डों पर पासपोर्ट और दस्तावेजों की गहन जांच करने और कड़ी निगरानी के लिए मजबूत सुरक्षा तंत्र विकसित करने की मांग की है।



पाकिस्तान की फजीहत क्यों हो रही है?

पाकिस्तान के भिखारियों और फर्जी पासपोर्ट वाले लोगों के सऊदी अरब में प्रवेश से पाकिस्तान की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है। इस मामले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की आलोचना हो रही है। हर साल हजारों लोग उमराह और हज के लिए जाते हैं हर साल पाकिस्तान से हजारों लोग उमराह और हज के लिए मक्का जाते हैं, जिनके साथ फर्जी पासपोर्ट पर भिखारी भी मक्का पहुंच जाते हैं। पॉकेटमारों की पहचान मक्का की पवित्र मस्जिद से 90 पॉकेटमार पाकिस्तानी पाए गए हैं। हाल ही में पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने कराची हवाई अड्डे पर 10 लोगों को हिरासत में लिया था। इन पर उमराह की आड़ में भीख मांगने की योजना में शामिल होने का आरोप है। हिरासत में लिए गए 10 लोगों में 7 महिलाएं भी शामिल हैं। इनके साथ एक एजेंट भी था, जिस पर सभी को मक्का ले जाने और भीख मंगवाने का शक है।



सऊदी अरब के कड़े कदम

सऊदी अरब ने पाकिस्तानी भिखारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। 4300 भिखारियों के नाम ECL में शामिल किए गए हैं। इसका मतलब है कि ये लोग सऊदी अरब नहीं जा सकते।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सऊदी अरब
  • पाकिस्तानी भिखारी
  • पाकिस्तान
  • हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज