25 सितंबर को एक-दूजे के हो जाएंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, उदयपुर के पैलेस में लेंगे सात फेरे
Harmeet | Sept 05, 2023, 12:36 IST
एक्ट्रैस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सदस्य राघव चड्ढा 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उदयपुर के लीला पैलेस में दोनों सात फेरे लेंगे। बता दें कि दोनों ने इसी साल 13 मई को इंगेजमेंट की थी।