पटना वाले खान सर की हो सकती है गिरफ्तारी, केस दर्ज, ये है पूरा मामला

Aman Vaishnav | Jun 05, 2026, 14:51 IST
patna khan sir coaching vivad fir arms act
पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच वर्चस्व की जंग तेज हो गई है। पुलिस ने खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही खान सर के दो गार्ड्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • पटना के दो बड़े कोचिंग सेंटरों के बीच विवाद शुरू हो गया है।
  • पोस्टर-बैनर लगाने के दौरान खान सर के स्टाफ ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड पर अपना बैनर चिपका दिया।
  • दावा है कि दोनों गुटों के बीच जमकर बवाल, पथराव, तोड़फोड़ और फायरिंग हुई।
  • शुरुआत में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
  • पुलिस ने खान सर पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
khansirvsroshananand1-1780643891-363179


पटना में दो सबसे बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच की लड़ाई अब पुलिस थाने तक पहुंच चुकी है। खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक खान सर (फैजल खान) की मुश्किलें अब काफी बढ़ गई हैं।



सोशल मीडिया पर एक फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।



e32670e8-9b9


कैसे पलटी पूरी कहानी?

शुरुआत में इस मामले में खान सर की कोचिंग की तरफ से कहा गया था कि उनके सेंटर पर हमला और फायरिंग की गई है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।



इसके बाद सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया। इके बाद देखते ही देखते पूरी कहानी ही पलट गई। इस नए वीडियो में रौशन आनंद के लोग नहीं, बल्कि खुद खान सर के गार्ड सरेआम गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।



वीडियो सामने आते ही पटना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और उन्होंने खान ग्लोबल स्टडीज के ऑफिस पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मौके से खान सर के दो गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया है।



8aa1439b-e3c


फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हथियार

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों गार्डों के हथियार जब्त कर लिए हैं। साथ ही उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ और तकनीकी जांच में जो भी सबूत मिले हैं, उनके आधार पर ही कदमकुआं थाने में खान सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।



क्या है इस पूरे विवाद की जड़?

इस पूरी लड़ाई की शुरुआत 27 मई को हुई थी। इस दिन बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आया था। रिजल्ट आने के बाद खान ग्लोबल स्टडीज के खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के रौशन आनंद दोनों के बीच टक्कर हो गई।



दोनों ने ही यह दावा ठोक दिया कि उनके संस्थान से सबसे ज्यादा छात्र पास हुए हैं।



इसके बाद दोनों तरफ से पास हुए छात्रों के लिए सम्मान समारोह रखे गए। पूरे पटना में बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए। आरोप है कि इसी पोस्टरबाजी के चक्कर में खान सर के स्टाफ ने ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बोर्ड के ऊपर अपना बैनर चिपका दिया।



बस यही बात चिंगारी बन गई। इसके बाद 2 और 3 जून की आधी रात को दोनों गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ। यहां तक कि पत्थर चले, तोड़फोड़ हुई और गोलियां भी चलाई गई।



1200-675-26847594-thumbnail-16x9-khan-sir-531667


कोचिंग के बाहर छात्रों का भारी प्रदर्शन

ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद उनके कोचिंग के छात्र सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर जमकर प्रदर्शन किया।



साथ ही रौशन आनंद को रिहा करने की मांग की। छात्रों का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच सबके सामने आना चाहिए।



अब आगे क्या होगा?

खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से मामला बेहद गंभीर हो गया है। पटना के लोग और छात्र अब यह सोच रहे हैं कि क्या पुलिस इस मामले में आगे और बड़ी कार्रवाई करेगी?



क्या सबूतों के आधार पर पटना पुलिस खान सर को भी गिरफ्तार करेगी? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। हर किसी की नजर पुलिस के अगले कदम पर टिकी है।



FAQ

  1. पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच विवाद क्यों शुरू हुआ?
    यह विवाद 27 मई को बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद शुरू हुआ। दोनों ही कोचिंग संस्थानों ने अपने यहां से सबसे ज्यादा छात्रों के पास होने का दावा किया था। इसके बाद पटना में पोस्टर लगाने के दौरान खान सर के स्टाफ ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड पर अपना बैनर चिपका दिया, जिससे दोनों गुटों में झगड़ा, तोड़फोड़ और फायरिंग शुरू हो गई।
  2. पुलिस ने खान सर के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें खान सर के निजी गार्ड गोली चलाते दिख रहे हैं। इस वीडियो की जांच के बाद पटना पुलिस ने खान सर के दो गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके हथियार जांच के लिए भेजे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने फैजल खान के खिलाफ कदमकुआं थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की है।

ये खबरें भी पढ़िए...

24 साल में 45 परीक्षा घोटाले, सजा सिर्फ एक को, गिरफ्तारी हुई, पदोन्नति भी मिली



देश दुनिया न्यूज: जेईई एडवांस्ड क्वालिफाइड छात्र 12वीं में फेल, आंसर शीट से पन्ने मिले गायब



दिल्ली होटल हादसे से एमपी को सबक लेने की जरूरत, जंग खा रहे इमारतों के फायर सिस्टम



एमपी फर्जी डॉक्टर कांड: फिर नौ फर्जी डॉक्टर पकड़ाए, नकली रजिस्ट्रेशन से पाई सरकारी नौकरी



Tags:
  • बिहार पुलिस भर्ती
  • पटना
  • पुलिस भर्ती परीक्षा
  • खान सर
  • देश दुनिया न्यूज