पेट्रोल 18 और डीजल 35 रुपए हो सकता है महंगा : चुनाव बाद बढ़ सकते हैं दाम

Sanjay Dhiman | Apr 14, 2026, 16:47 IST
Photograph: (the sootr)
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक महंगा हो सकता है। 5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियां दाम बढ़ा सकती हैं।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम 18 और 35 रुपए तक महंगे हो सकते हैं। यह खबर मैक्वायरी रिपोर्ट से सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि क्रूड ऑयल के महंगे होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। इस वजह से तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है।



कंपनियों को हर दिन 1,600 करोड़ का नुकसान

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण तेल कंपनियां प्रति लीटर पेट्रोल पर 18 और डीजल पर 35 रुपए का घाटा झेल रही हैं। हाल ही में इन कंपनियों को हर दिन करीब 2,400 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा था, लेकिन एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की कटौती के बाद यह घाटा अब 1,600 करोड़ रुपए तक घट चुका है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में हर 10 डॉलर का उछाल होता है, तो यह नुकसान 6 रुपए प्रति लीटर बढ़ जाता है।



कच्चे तेल का 88% आयात करता है भारत

भारत की तेल जरूरतों का लगभग 88% कच्चा तेल आयात किया जाता है, जिसमें 45% मिडिल ईस्ट से और 35% रूस से आता है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें सिर्फ तेल कंपनियों को ही नुकसान नहीं पहुंचा रही हैं, बल्कि यह देश के चालू खाता घाटे (CAD) के लिए भी खतरा बन रही हैं। अनुमान है कि 2026 की पहली तिमाही में यह घाटा बढ़कर 20 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।



एक्साइज ड्यूटी का घटता योगदान

भारत में सरकारी राजस्व में तेल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी का योगदान लगातार घटता जा रहा है। 2017 में यह 22% था, जो अब घटकर केवल 8% रह गया है। हालांकि, अगर सरकार पूरी एक्साइज ड्यूटी हटा भी देती है, तो भी मौजूदा कीमतों पर तेल कंपनियों का घाटा पूरी तरह से खत्म नहीं होगा।



विदेशों में भी बढ़े दाम

अमेरिका सहित कई देशों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। अगस्त 2022 के बाद, अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत $4 प्रति गैलन से ऊपर पहुंच गई है। इसके अलावा, पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं।



पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े



यह खबरें भी पढ़ें...



नीतीश कुमार ने दिया CM पद से इस्तीफा, बिहार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान थोड़ी देर में



वेदांता बाल्को का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ; 2000 उपकरणों पर AI मेंटेनेंस और ALAISA ह्यूमनॉइड से बदली प्लांट की तस्वीर



भाजपा विधायक की बेटी ने युवक को जूतों से पीटा, कांग्रेस नेता ने बीजेपी के संस्कारों पर उठाए सवाल



पंचायत-निकाय चुनाव नहीं कराने पर नाराजगी, गहलोत बोले-यह सरकार की विफलता



Tags:
  • अमेरिका
  • पाकिस्तान
  • पेट्रोल
  • डीजल
  • तेल कंपनियां
  • पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
  • मिडिल ईस्ट