Phalodi Satta Bazar का बड़ा दांव, क्या मध्य प्रदेश में कुछ अलग होने जा रहा है ?

Pratibha ranaa | May 07, 2024, 07:46 IST
Phalodi Satta Bazar
फलोदी सट्टा बाजार ( Phalodi Satta Bazar ) में भाजपा की 297 से 300 की जीत के सौदे हो रहे हैं। वहीं, कांग्रेस को 62-64 सीटों का सेशन चल रहा है। हालांकि द सूत्र किसी भी तरह की सट्टेबाजी का समर्थन नहीं करता। ये आंकड़े सिर्फ चल रहे ट्रेंड को बताने के लिए हैं।

BHOPAL. लोकसभा चुनावों ( Lok Sabha Election 2024 ) के नजदीक आते ही फलोदी सट्टा बाजार ( Phalodi Satta Bazaar ) में हलचल बढ़ गई है। कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतेगी, इसे लेकर सटोरिए अपने-अपने भाव निकाल रहे हैं। राज्यों में भाजपा को मिलने वाली सीटों को लेकर फलौदी सट्टा बाजार ने भाव खोल दिए हैं। ( Phalodi Satta Bazar Assessment )



फलोदी के आंकड़ों से BJP को झटका


फिलहाल, फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा की 297 से 300 की जीत के सौदे हो रहे हैं। वहीं, कांग्रेस को 62-64 सीटों का सेशन चल रहा है। भाजपा वाले खुद दावा कर रहे हैं कि अबकी पार 400 पार, लेकिन लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने पर फलोदी सट्टा बाजार भाजपा 345 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगा रहा था, जो अब 300 भी पार नहीं कर रहा है। वहीं, पहले कांग्रेस को 40-45 सीटें दे रहे थे, जो अब 64 तक पहुंच गए।



ये खबर भी पढ़िए...11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग शुरू, मप्र की 9 सीटों पर डल रहे हैं वोट



भाजपा को किस स्टेट में कितनी सीटें ?


  • गुजरात- 26 सीटें
  • मध्य प्रदेश- 27-28 सीटें
  • राजस्थान- 18-20 सीटें
  • छत्तीसगढ़- 10-11 सीटें
  • उत्तराखंड-5 सीटें
  • दिल्ली- 6-7 सीटें
  • हरियाणा- 5-6 सीटें
  • उत्तर प्रदेश- 64-65 सीटें
  • झारखंड- 10-11 सीटें
  • तमिलनाडु- 3-4 सीटें
  • ओडिशा-11-12 सीटें
  • पंजाब - 2-3 सीटें
  • तेलंगाना- 5-6 सीटें
  • हिमाचल- 4 सीटें

हालांकि, फलोदी के सटोरिए सही साबित होंगे या गलत इसका खुलासा तो परिणाम आने के बाद 4 जून को ही होगा। द सूत्रकिसी भी तरह की सट्टेबाजी का समर्थन नहीं करता। ये आंकड़े सिर्फ चल रहे ट्रेंड को बताने के लिए हैं।



Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • फलोदी सट्टा बाजार
  • Phalodi Satta Bazar
  • Phalodi Satta Bazar Assessment