किसानों के खाते में आए 2 हजार रुपए, पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त की जारी
हालांकि, सभी किसानों को एक साथ पैसे नहीं मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंकिंग प्रक्रिया के चलते कुछ किसानों के खाते में रकम पहुंचने में देरी हो सकती है।
पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर हैं। कार्यक्रम के मुताबिक, वे बनासकांठा पहुंचे। फिर उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद वे एक कार्यक्रम में शामिल हुए और पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की। इस बार किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।
बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत पिछली 23वीं किस्त में किसानों को 4.47 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक मदद दी जा चुकी है।
हर साल किसानों को मिलते हैं छह हजार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना फरवरी 2019 में शुरू हुई थी। इसका मकसद किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में मदद देना है। इस योजना के तहत एलिजिबल किसान परिवारों को हर साल छह हजार रुपए मिलते हैं। यह रकम एक साथ नहीं दी जाती। सरकार इसे दो हजार रुपए की तीन किस्तों में भेजती है।
आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त जारी होती है। पैसा सीधे किसान के बैंक अकाउंट में आता है।
किन किसानों को मिलता है फायदा?
पीएम किसान योजना का लाभ उन किसान परिवारों को मिलता है। जिनके नाम खेती योग्य जमीन दर्ज है। जमीन के सरकारी रिकॉर्ड में नाम होना जरूरी है। योजना में किसान परिवार का मतलब पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों से है। हालांकि, केवल जमीन होना ही काफी नहीं है। किसानों को सरकार की दूसरी पात्रता शर्तें भी पूरी करनी होती हैं। साथ ही बैंक अकाउंट और जमीन के रिकॉर्ड में सही जानकारी होना जरूरी है।
किस्त पाने के लिए e-KYC जरूरी
पीएम किसान की किस्त पाने के लिए e-KYC पूरी होना जरूरी है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इसे अनिवार्य किया है। इसके अलावा किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। अगर e-KYC अधूरी है, तो किस्त अटक सकती है। बैंक अकाउंट में आधार सीडिंग नहीं होने पर भी भुगतान रुक सकता है। इसलिए किसानों को अपनी जानकारी पहले ही जांच लेनी चाहिए।
घर बैठे ऐसे पूरी करें e-KYC
- सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
- यहां e-KYC के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- वेबसाइट पर OTP दर्ज करके प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद e-KYC का स्टेटस जांच लें।
इसके अलावा पीएम किसान मोबाइल ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन भी कर सकते हैं। इसमें चेहरे की पहचान से e-KYC पूरी होती है। किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर भी यह काम करा सकते हैं।
ऐसे चेक करें अकाउंम स्टेटस
- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें।
- होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
- Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
- अब Get OTP पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
- इसके बाद आपकी किस्त और भुगतान की जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। वेबसाइट पर Know Your Registration Number विकल्प से इसे पता कर सकते हैं।
किस्त अटकने पर करें शिकायत
अगर अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं, तो सबसे पहले अपनी e-KYC चेक करें। इसके बाद आधार लिंकिंग और बैंक अकाउंट की जानकारी देखें। अगर सबकुछ सही है, फिर भी पैसा नहीं आया है, तो हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकते हैं।
सरकार ने किसानों की मदद के लिए ये नंबर जारी किए हैं।
- 155261: टोल फ्री हेल्पलाइन
- 011-24300606: पीएम किसान हेल्पलाइन
किसान इन नंबरों पर कॉल करके भुगतान से जुड़ी समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विसेस सेंटर (CSC) सेंटर या कृषि विभाग के कार्यालय में भी मदद ले सकते हैं।
FAQs
- पीएम किसान योजना के तहत साल में कितने पैसे मिलते हैं?
इस योजना में पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 मिलते हैं, जो कि ₹2,000 की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। - पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब जारी होगी?
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी होगी। - अगर बैंक अकाउंट में पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर बैंक अकाउंट में पैसा नहीं आया है, तो किसानों को अपनी e-KYC और आधार लिंकिंग की जानकारी जांचनी चाहिए। यदि सबकुछ सही है और फिर भी पैसा नहीं आया, तो वे हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर शिकायत कर सकते हैं।