17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, जानें उनकी बड़ी घोषणाएं
Sandeep Kumar | Sept 16, 2025, 23:13 IST
1 / 10
स्वच्छ भारत अभियानImage credit : Sandeep Kumar
स्वच्छ भारत अभियान की आधिकारिक शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को राजघाट, नई दिल्ली में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद झाड़ू लगाई और सड़क की सफाई की।
2 / 10
नोटबंदी का फैसलाImage credit : Sandeep Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का फैसला किया। इस फैसले ने देश के नागरिकों को गहरे प्रभावित किया। नोटबंदी के बाद एटीएम से एक बार में केवल दो हजार रुपये ही निकल पा रहे थे।
3 / 10
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनाImage credit : Sandeep Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को एलपीजी उपलब्ध कराना है। यह योजना उनके स्वास्थ्य की रक्षा करती है।
4 / 10
आयुष्मान भारत योजनाImage credit : Sandeep Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को की थी। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मदद करना है।
5 / 10
पीएम मोदी के कार्यकाल में हटी धारा 370Image credit : Sandeep Kumar
पीएम मोदी के कार्यकाल में 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को हटाया गया। इस कदम से जम्मू और कश्मीर में शासन, बुनियादी ढांचे और नागरिक भागीदारी में बड़ा बदलाव आया।
6 / 10
प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाImage credit : Sandeep Kumar
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अप्रैल, 2015 को की थी। इसका उद्देश्य उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराना है। 20 लाख रुपए तक के ऋण 'तरुण' श्रेणी के तहत उन उद्यमियों को मिलते हैं।
7 / 10
प्रधानमंत्री जन धन योजनाImage credit : Sandeep Kumar
प्रधानमंत्री जन-धन योजना की घोषणा 15 अगस्त 2014 को की गई थी। इसका शुभारंभ 28 अगस्त 2014 को हुआ। इस योजना का उद्देश्य वंचित वर्गों को वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना है।
8 / 10
मेक इन इंडियाImage credit : Sandeep Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर 2014 को 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम की शुरुआत की। इसका उद्देश्य देश में निर्माण को बढ़ावा देना और भारत को वैश्विक निवेश, निर्माण, संरचना और अभिनव प्रयोगों का केंद्र बनाना है।
9 / 10
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाImage credit : Sandeep Kumar
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत पीएम मोदी ने 24 फरवरी 2019 को की थी। यह योजना दिसंबर 2018 से प्रभावी थी। इसके तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है।
10 / 10
डिजिटल इंडियाImage credit : Sandeep Kumar
डिजिटल इंडिया की शुरुआत 1 जुलाई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। यह पहल एक ऐसे भारत की कल्पना करती है, जहां तकनीक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करती है।