PM Modi ने वायनाड में आपदा पीड़ितों से मिलकर बांटा दर्द, लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों का किया दौरा

Vikram Jain | Aug 10, 2024, 17:52 IST
PM Modi conducted aerial survey of landslide affected areas
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद सड़क मार्ग से भी स्थिति का जायजा लिया। साथ ही पीएम मोदी ने आपदा पीड़ितों से मुलाकात की।

NEW DELHI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के वायनाड के भारी बारिश और लैंडस्लाइड से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले लैंडस्लाइड प्रभावित चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरीमट्टम गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया।



पीड़ित लोगों के बीच पहुंचे पीएम मोदी

इसके बाद पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर से कलपेट्टा में एसकेएमजे स्कूल में उतरे और इसके बाद पीएम मोदी ने सड़क मार्ग से स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नुकसान का आंकलन करने के लिए बर्बाद हुए क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही पीएम मोदी चूरलमाला में एक राहत शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने भूस्खलन पीड़ित लोगों से बातचीत की।



अस्पताल में जाकर जाना घायलों का हालचाल

एम मोदी ने अन्य राहत शिविर और अस्पताल का दौरा किया जहां घायल और रेस्क्यू किए गए लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान मोदी ने प्रभावित लोगों के सिर और कंधों पर हाथ रखकर इनका दुख बांटा। इस दौरान आपबीती सुनाते हुए पीड़ित पीएम के सामने रो पड़े।



नुकसान का जायजा लेते हुए पीएम मोदी ने चूरलमाला पहुंचे जहां उन्होंने पुल पर पैदल यात्रा की, यह 190 फुट लंबा बेली ब्रिज आपदा के बाद सेना ने बनाया था। चूरलमाला में पीएम मोदी ने बचाव दल के कर्मचारियों, केरल के मुख्य सचिव वी वेणु और वायनाड जिले के अधिकारियों से बातचीत की। पीएम ने पैदल ही पत्थरों और मलबे से पटे पड़े इलाके का सर्वेक्षण किया। पीएम मोदी ने बचाव अभियान में शामिल टीमों से निकास के प्रयासों के बारे में जानकारी ली।



राहत प्रयासों की विस्तार से ली जानकारी

हवाई सर्वेक्षण फिर सड़क मार्ग से जायजा लेने के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें पीएम मोदी को घटना और चल रहे राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पीएम ने बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान पीएम मोदी के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय पर्यटन और पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी भी मौजूद थे।



चकनाचूर हो गए हजारों परिवारों के सपने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भूस्खलन के बारे से ही मैं घटना के बारे में जानकारी ले रहा हूं, केंद्र सरकार की सभी एजेंसियां ​​तुरंत काम पर लग गईं, यह आपदा सामान्य नहीं है, हजारों परिवारों के सपने चकनाचूर हो गए हैं। मैंने मौके पर जाकर स्थिति देखी है। मैंने राहत शिविरों में पीड़ितों से मुलाकात की, जिन्होंने इस आपदा का सामना किया। मैंने अस्पताल में घायल मरीजों से भी मुलाकात की।



पीएम मोदी ने कहा कि हमारी प्रार्थनाएं वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ हैं। केंद्र राहत प्रयासों में सहायता के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन हमने दिया है, मैं भूस्खलन से बचे लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे इस मुश्किल समय में अकेले नहीं हैं। केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा है कि वे केंद्र से आवश्यक सहायता के बारे में विस्तृत ज्ञापन भेजेंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • PM Modi वायनाड में
  • वायनाड लैंडस्लाइड
  • मोदी का वायनाड दौरा