रसोई में छिपा सेहत का राज, मन की बात में पीएम मोदी ने बताए गर्मी से बचने के देसी उपाय

Aman Vaishnav | May 31, 2026, 07:31 IST
pm modi mann ki baat 134th episode
मन की बात में पीएम मोदी ने देश में बढ़ रही भयंकर गर्मी से बचने के उपाय बताए हैं। उन्होंने उत्तर से लेकर दक्षिण तक, भारत के पारंपरिक और देसी पेय पदार्थों के फायदे गिनाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 31 मई को पीएम की मन की बात के 134वां एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया।



गुरिंदरवीर सिंह की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में गुरिंदरवीर सिंह की खुलकर सराहना की। साथ ही उनसे सीधे बातचीत कर उनके संघर्ष और सफलता की कहानी देशवासियों तक पहुंचाई।



बता दें कि पंजाब के जालंधर के युवा धावक गुरिंदरवीर सिंह ने अपनी रफ्तार से देशभर का ध्यान अपनी ओर खींचा है। गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ महज 10.09 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है।



मन की बात में बढ़ती गर्मी का जिक्र

मन की बात में पीएम ने देश में बढ़ती गर्मी का भी जिक्र किया। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से कहा है कि सावधानी बरतें।



नरेंद्र मोदी ने मन की बात में बताया कि कई हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं। पानी पीते रहें और धूप में निकलना पड़े तो संभल कर जाएं। सरकार के अलग-अलग विभागों ने जो गाइडलाइन दी हैं उनका भी ध्यान रखें।



प्रधानमंत्री मोदी ने बताए गर्मी से लड़ने के तरीके

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि गर्मी से लड़ने का तरीका कभी-कभी हमारी रसोई में ही मिल जाता है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है घर की रसोई का माहौल बदल जाता है। कहीं मटके का पानी ठंडा हो जाता है। कहीं दही जमने लगता है तो कहीं कच्चे आम उबलते हैं और देसी पेय का समय शुरू हो जाता है।



प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत के पारंपरिक गर्मियों के पेय अलग-अलग क्षेत्रों की संस्कृति और रीति-रिवाज में गहराई से जुड़े हैं। हर पेय अपनी कहानी कहता है। ये मिलकर भारत की विविधता और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना दिखाते हैं।



पीएम मोदी ने कुछ उदाहरण भी दिए। उत्तर भारत में आम पन्ना मिलता है, जो गर्मी में राहत देता है। पंजाब और हरियाणा में बड़े गिलास वाली लस्सी मिलती है। राजस्थान और गुजरात में छाछ हर खाने के साथ बनाई जाती है। बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में सत्तू का शरबत होता है, जो पेट भी भरता है और ताकत भी देता है।



पिछले एपिसोड में जनगणना का जिक्र

पिछले एपिसोड यानी पीएम मोदी की मन की बात के133वें में पीएम मोदी ने जनगणना का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि ये दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है। जो लोग पहले भी इस प्रक्रिया से गुजरे हैं, उनके लिए इस बार का अनुभव थोड़ा अलग होगा।



पीएम ने बताया था कि जिन राज्यों में स्व-गणना का काम पूरा हो गया है, वहां अब घरों की लिस्टिंग का काम चल रहा है। अब तक लगभग 1 करोड़ 20 लाख परिवारों के मकानों की लिस्टिंग पूरी हो चुकी है।



न्यूक्लियर प्रोग्राम को तेजी से बढ़ा रहे वैज्ञानिक

साथ ही पीएम मोदी ने वैश्विक तनाव के बीच बुद्ध के विचारों को अहम बताया था। उन्होंने चिली की एक संस्था के नेक प्रयासों की सराहना भी की थी। भारत में विज्ञान को हमेशा प्रगति का मुख्य आधार माना गया है।



नरेंद्र मोदी ने आगे कहा था कि हमारे वैज्ञानिक अब सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को तेजी से बढ़ा रहे हैं। यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक बन गया है।



69c2b186-7fe


आगे बढ़ रहा है न्यूक्लियर प्रोग्राम

पीएम मोदी ने कहा था कि भारत ने विज्ञान को हमेशा देश की प्रगति से जोड़ा है। हमारे वैज्ञानिक सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को तेजी से बढ़ा रहे हैं। यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण में अब अहम योगदान दे रहा है।



इससे इंडस्ट्रियल ग्रोथ और एनर्जी क्षेत्र को बहुत लाभ हुआ है। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।



पीएम मोदी ने ये भी कहा था कि खेती-किसानी के लिए यह तकनीक बहुत मददगार साबित हुई है। आधुनिक इनोवेटर्स को भी इस प्रोग्राम से बड़ी मदद मिली है।



परमाणु ऊर्जा का उपयोग अब जन-कल्याण के लिए हो रहा है। भारत इस दिशा में आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयां छू रहा है। हमारा विज्ञान निरंतर देश के उज्ज्वल भविष्य को संवार रहा है।



प्रधानमंत्री मोदी ने "मन की बात" के लिए सुझाव आमंत्रित किए - prime minister invites suggestions for


पवन ऊर्जा में भारत बड़ी जीत

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में एक अदृश्य शक्ति की चर्चा की थी। उन्होंने पवन ऊर्जा को जीवन और विकास के लिए बहुत जरूरी बताया था। यही ताकत अब भारत को तेजी से आगे की ओर बढ़ा रही है।



पवन ऊर्जा आज देश के विकास की नई कहानी बखूबी लिख रही है। भारत ने हाल ही में इस क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि पाई है।



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि देश की कुल पवन ऊर्जा क्षमता अब 56 गीगावाट पार कर गई। इससे भारत अब दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा है।



प्रधानमंत्री ने इस सफलता को देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया था। स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में हमारा देश अब और भी मजबूत है। यह उपलब्धि हर नागरिक के लिए गर्व और उल्लास का विषय है। भारत अब ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है।



ये खबरें भी पढ़िए...

न्यूक्लियर पावर से बढ़ेगी देश की रफ्तार, मन की बात में बोले पीएम मोदी



महिला आरक्षण बिल गिरना लोकतंत्र की जीत, ये परिसीमन की बात थी : प्रियंका गांधी



जब लगा करियर खत्म हो रहा, तब पीएम मोदी ने...पढ़ें शिवराज की किताब के रोचक किस्से



मोदी सरकार के 12 साल पूरे, पीएम के वो बड़े फैसले जिसने बदला देश का चेहरा



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • पीएम मोदी की मन की बात
  • पीएम की मन की बात
  • मन की बात