PM मोदी को इस साल मिले 5 अंतरराष्ट्रीय सम्मान, जानें अब तक कितने ग्लोबल सम्मान मिले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत ने अपने सबसे बड़े सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर' से सम्मानित किया है। यह सम्मान पीएम मोदी के लिए किसी देश द्वारा दिया गया 20वां अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है। यह कुवैत का एक विशिष्ट नाइटहुड सम्मान है, जो आमतौर पर राष्ट्राध्यक्षों, विदेशी नेताओं और शाही परिवार के सदस्यों को दोस्ती और साझेदारी के प्रतीक के रूप में प्रदान किया जाता है।
2024 में पीएम मोदी को 5 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
साल 2024 में कैरिबियाई देश गुयाना ने नवंबर 2024 में पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया।
डोमिनिका और बारबाडोस: इन देशों ने भी पीएम मोदी को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।
नाइजीरिया: अफ्रीका के सबसे बड़े देश ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा।
कुवैत: अब कुवैत ने उन्हें 'द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर' सम्मान दिया।
कुवैत का 'मुबारक अल कबीर' सम्मान
यह कुवैत का प्रतिष्ठित नाइटहुड सम्मान है। इसे पहले बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स, और जॉर्ज बुश जैसे नेताओं को दिया जा चुका है। यह सम्मान देशों के बीच दोस्ती और संबंधों को मजबूत करने का प्रतीक है। सम्मान प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने कुवैत के मीना अब्दुल्ला क्षेत्र में स्थित गल्फ स्पिक लेबर कैंप का दौरा किया। इस शिविर में लगभग 1,500 भारतीय श्रमिक कार्यरत हैं। पीएम मोदी ने श्रमिकों से संवाद किया और उनकी जीवन स्थितियों और कार्य अनुभवों को समझा। यह दौरा भारतीय श्रमिक समुदाय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सम्मान को दर्शाता है।
इन 20 देशों ने मोदी को दिया अवॉर्ड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक