पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- जनता के सामने खुली पोल, डिब्बा गोल

Sandeep Kumar | Oct 09, 2024, 24:16 IST
PM MODI
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। पीएम ने कहा है कि सरकार से बाहर होते ही कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। वो समाज में जाति का जहर फैला रही है। अलग-अलग वर्गों को भड़का रही है। कांग्रेस परजीवी पार्टी है। अपने 35 मिनट के भाषण में धारा 370, डबल इंजन की सरकार, कांग्रेस की राजनीति जैसे विषयों पर बात की है।



कमल ने कमाल कर दिया

पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में कमल ने फिर से कमाल कर दिया। नवरात्रि के छठे दिन हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार वापसी हुई। हमें हर जाति-हर वर्ग ने वोट दिया। हरियाणा में गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई। मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद पहली बार शांतिपूर्ण चुनाव हुए। इस बार हुआ चुनाव ऐतिहासिक है। यहां देश का संविधान पूरी तरह से लागू होने के बाद पहली बार चुनाव हुए। ये भारत के लोकतंत्र की जीत है।




नहीं रुकने वाले बीजेपी कार्यकर्ता

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं की तारीफ की। उन्होंने कहा- आप सब कार्यकर्ताओं का जितना अभिनंदन करूं कम है। देश के कोने-कोने में बीजेपी जो कुछ भी है, हर संघर्ष को पार करते हुए लोगों के दिल में जो जगह बनी है, उसके मूल में हमारे कार्यकर्ता हैं। बीजेपी कार्यकर्ता न रुकने वाले हैं और न झुकने वाले हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • पीएम मोदी
  • कांग्रेस
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • बीजेपी
  • डबल इंजन की सरकार
  • हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • जम्मू कश्मीर चुनाव 2024
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  • देश दुनिया न्यूज