पीएम मोदी महाराष्ट्र को देंगे विकास कार्यों की सौगात, वधावन बंदरगाह परियोजना की रखेंगे आधारशिला

Vikram Jain | Aug 30, 2024, 11:13 IST
PM Modi visit to Maharashtra Palghar
पीएम मोदी आज मुंबई और पालघर का दौरे पर रहेंगे। पीएम पालघर में 76,000 करोड़ की वधावन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखेंगे। साथ ही ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को भी संबोधित करेंगे।

NEW DELHI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र को विकास कार्यों की सौगात देंगे। पीएम मोदी पालघर में 76 हजार करोड़ रुपए की वाधवन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखेंगे। साथ ही 1,560 करोड़ लागत की 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र दौरे को लेकर ट्वीट करके भी जानकारी दी है।



पीएम मोदी करेंगे पालघर का दौरा

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई और पालघर के दौरे पर रहेंगे। वे जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को संबोधित करेंगे। इसके बाद पालघर के सिडको ग्राउंड में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री वधावन बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे। इसकी कुल लागत लगभग 76 हजार करोड़ रुपए है।



अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा पोर्ट

वधावन पोर्ट पालघर के दहानु शहर के पास स्थित है। वधावन पोर्ट गहरे समुद्र में देश के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक होगा और यहां बड़े कंटेनर जहाजों का आवागमन संभव होगा। यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री परिवहन से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह वधावन का बंदरगाह अत्याधुनिक तकनीक और बुनियादी ढांचे से लैस होगा। इस प्रोजेक्ट से स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार बढ़ेगा। साथ ही क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा।



मत्स्य पालन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिनकी लागत लगभग 1 हजार 560 करोड़ रुपए है। ये परियोजनाएं देश भर में मत्स्य पालन क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और उत्पादन को मजबूती प्रदान करने के लिए होंगी। इससे मत्स्य पालन क्षेत्र में 5 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।



पीएम मोदी राष्ट्रीय स्तर पर जहाजों के लिए संचार और समर्थन प्रणाली का भी शुभारंभ करेंगे। जिसकी लागत 360 करोड़ रुपए है। इस प्रोजेक्ट के तहत 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मछली पकड़ने वाली मशीनीकृत और मोटर चालित नाव पर चरणबद्ध तरीके से 1 लाख ट्रांसपोंडर स्थापित किए जाएंगे।



ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को संबोधित करेंगे पीएम

पीएम मोदी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आयोजन पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल ने संयुक्त रूप से किया है।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • मुंबई न्यूज
  • PM Modi visit
  • पीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा
  • PM Modi Maharashtra visit
  • पालघर वाधवन बंदरगाह परियोजना
  • Palghar Wadhawan Port Project
  • ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024
  • PM will address Global Fintech Fest
  • वधावन पोर्ट प्रोजेक्ट