कॉमेडियन प्रणीत मोरे: 370 की बिरयानी पर पुलिस की एंट्री, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा। पोस्ट में लिखा था, 370 रुपए में एक प्लेट बिरयानी मिलती है। हमारी लॉकअप में लंबे समय तक मुफ्त खाना मिलता है। साथ में था #BiryaniIsNotConsent।
यह पोस्ट उस वायरल विवाद के जवाब में आई जो कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो की एक क्लिप से भड़का था। इसमें गुरुग्राम के एक युवक ने कहा था कि डेट पर 370 रुपए की बिरयानी खिलाई तो बदले में कुछ तो मिलना चाहिए। यह बात सुनते ही देशभर में बहस छिड़ गई, युवक की नौकरी गई और मामला पुलिस की चेतावनी तक जा पहुंचा।
शो में क्या हुआ था
प्रणित मोरे एक जाने-माने स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस 19 के दूसरे रनरअप रह चुके हैं। उनके शो में वे अक्सर दर्शकों से बातचीत करते हैं और उनकी निजी कहानियों पर हंसी-मजाक करते हैं। एक ऐसे ही शो में दर्शकों में बैठे हिमांशु जांगड़ा, जो गुरुग्राम के एक वेब डेवलपर हैं। उन्होंने अपनी एक डेट की कहानी सुनाई।
कहानी में उन्होंने बताया कि वे एक लड़की को डेट पर ले गए और करीब 370 रुपए की चिकन बिरयानी खिलाई। खाने के बाद जब लड़की ने उन्हें घर छोड़ने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने माइक पर कहा, मैंने कहा कि 370 रुपए लगे हैं तो उसे तो वसूल करूंगा ही।
यह बयान सुनते ही शो में मौजूद कुछ लोग हंसे, लेकिन जब यह क्लिप सोशल मीडिया पर आई तो प्रतिक्रिया बिल्कुल अलग रही। वहीं अब सेजल पवाल का शो के दौरान किया गया कमेंट वायरल हो रहा है।
सेजल पवार ने क्या कहा?
डॉक्टर सेजल पवार ने एक शो के दौरान पुरुषों के शवों (डेड बॉडी) के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा कि वे और उनकी साथी अक्सर अस्पताल में उनके साइज की तुलना करती हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी बवाल मच गया। लोगों ने इसे एक मेडिकल प्रोफेशनल के तौर पर बेहद असंवेदनशील और शर्मनाक कृत्य बताया है।
एक यूजर ने मेडिकल एनाटॉमी बुक बी.डी. चौरसिया का हवाला देते हुए लिखा कि मृत शरीर भी सम्मान और देखभाल की गुजारिश करता है, इसलिए उसका इस तरह मजाक उड़ाना सबसे घटिया हरकत है। इस तीखे विरोध और लोगों के गुस्से को देखते हुए मुंबई के केईएम (KEM) अस्पताल में कार्यरत डॉ. सेजल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है।
सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा
वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। महिलाओं, पुरुषों, सेलेब्रिटी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सभी ने इस बयान की कड़ी आलोचना की। एल्विश यादव (Elvish Yadav), कुशा कपिला (Kusha Kapila), आयशा खान (Ayesha Khan) और इन्फ्लुएंसर साक्षी शिवदानी (Sakshi Shivadani) समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने इस घटना पर नाराजगी जताई।
लोगों का कहना था कि खाना खिलाना सहमति नहीं खरीदता। रिश्ते में कोई भी कदम दोनों की इच्छा से होना चाहिए, पैसे से नहीं।
नौकरी से हाथ धोना पड़ा
ऑनलाइन गुस्से के बाद मामला सिर्फ बहस तक नहीं रुका। हिमांशु जांगड़ा की पहचान सामने आने के बाद उनके नियोक्ता ने तुरंत कार्रवाई की। कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने एक वीडियो जारी कर बताया कि जांगड़ा को नौकरी से निकाल दिया गया है।
प्रणित मोरे ने मांगी माफी, अकाउंट गायब
इस पूरे विवाद में कॉमेडियन Pranit More भी सवालों के घेरे में आ गए। लोगों ने पूछा कि शो के दौरान इस बयान पर उन्होंने कोई आपत्ति क्यों नहीं जताई।
बढ़ते दबाव में मोर ने सोशल मीडिया पर माफीनामा जारी किया। उन्होंने लिखा कि जो हुआ उसके लिए वे जिम्मेदारी लेते हैं और इस पर उन्हें खेद है।
इसके बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट @rj_pranit अचानक बंद हो गया। सर्च करने पर Sorry, this page isn't available का संदेश आ रहा है। यह अकाउंट उन्होंने खुद बंद किया या कोई और वजह है, अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
Zomato का नाम बेवजह घसीटा गया
विवाद के बीच एक नकली स्क्रीनशॉट भी वायरल हुआ। उसमें Zomato का एक कथित पुश नोटिफिकेशन दिखाया गया जिसमें लिखा था BIRYANI BHEJDU? 370 KI HAI BAS। यह पूरी तरह फर्जी था।
Zomato ने तुरंत एक आधिकारिक बयान जारी किया। कंपनी ने लिखा, बिरयानी डिनर है, सहमति नहीं। जो स्क्रीनशॉट हमारे नाम से वायरल हो रहा है वह नकली है। हमने ऐसा कोई नोटिफिकेशन नहीं भेजा।
मुंबई पुलिस ने लगाई क्लास
इस पूरे मामले में सबसे चर्चित प्रतिक्रिया रही मुंबई पुलिस की। पुलिस ने अपने आधिकारिक Instagram हैंडल पर एक क्रिएटिव पोस्ट शेयर की। इसमें 370 के अंक में से शून्य की जगह बिरयानी की प्लेट लगाई गई थी और लिखा था, 370 रुपए में एक प्लेट बिरयानी मिलती है। हमारी लॉकअप में लंबे समय तक मुफ्त खाना मिलता है। #BiryaniIsNotConsent।
पोस्ट का संदेश एकदम साफ था: पैसे खर्च करने से किसी पर कोई हक नहीं बनता। गलत सोच और गलत हरकत की कीमत चुकानी पड़ सकती है।
यह पोस्ट भी तेजी से वायरल हुई। लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, मुंबई पुलिस हमेशा कमाल करती है। दूसरे ने लिखा, ट्रेंडिंग के साथ-साथ इंसाफ भी उतनी ही तेजी से हो, यही उम्मीद है।
सहमति एक बुनियादी बात है
यह विवाद एक व्यक्ति के एक बयान से शुरू हुआ, लेकिन इसने एक बड़ा आईना दिखाया। यह सोच कि पैसे खर्च करने से शारीरिक सहमति मिलती है, बेहद खतरनाक है।
भारत में सहमति के बारे में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया की भाषा में इस बात को कहा और लाखों लोगों तक पहुंची। यही इस पूरे विवाद का सबसे सकारात्मक पहलू रहा।
FAQ
- प्रणित मोरे का 370 रुपए बिरयानी विवाद क्या है?
यह विवाद कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो की एक वायरल क्लिप से शुरू हुआ। इसमें गुरुग्राम के हिमांशु जांगड़ा ने कहा कि डेट पर 370 रुपए की बिरयानी खिलाई तो बदले में कुछ तो वसूल करना था। इस बयान पर देशभर में गुस्सा भड़का क्योंकि इसने पैसे और सहमति को जोड़ा जो गलत है। - मुंबई पुलिस ने प्रणित मोरे मामले में क्या किया?
मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक Instagram अकाउंट पर #BiryaniIsNotConsent हैशटैग के साथ एक क्रिएटिव पोस्ट शेयर की। पोस्ट में लिखा कि 370 रुपए में बिरयानी मिलती है लेकिन गलत हरकत पर लॉकअप में लंबा मुफ्त खाना भी मिलता है। यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई।
ये खबरें भी पढ़ें...
June 2026 Movies: जून में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका, रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर श्रीकृष्ण का चला जादू, Krishnavataram ने सिनेमाघरों में मचाई धूम
राजा शिवाजी vs पैट्रियट: बॉक्स ऑफिस पर किसकी चली सुनामी? जानें पहले दिन के आंकड़े
Peddi Box Office: इतने करोड़ के भारी बजट में बनी है राम चरण की पेद्दी, जानें इस फिल्म की स्टोरी