15 अगस्त के पहले देश के नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन

Sandeep Kumar | Aug 14, 2024, 23:38 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-14T231053.821
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि आज देश विभीषिका स्मृति दिवस मना रहा है। यह विभाजन की दहशत को याद करने का दिन है। जब हमारे महान राष्ट्र का विभाजन हुआ था, उस समय लाखों लोगों को पलायन होना पड़ा था...

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu ) ने 14 अगस्त यानी आज स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) 2024 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम (name of nation ) संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी देशवासी 78वें स्वतंत्रता दिवस( 78th independence day) का उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं, स्वाधीनता दिवस ( independence day ) के अवसर पर लहराते हुए तिरंगे को देखना - चाहे वह लाल किले पर हो या राज्यों की राजधानी हो।



देश विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मना रहा

राष्ट्रपति ने कहा कि आज ही के दिन 14 अगस्त 1947 को हमारे देश का विभाजन (partition of the country ) हो गया था। आज देश विभीषिका स्मृति दिवस (holocaust memorial day country ) मना रहा है। यह विभाजन की दहशत को याद करने का दिन है। जब हमारे महान राष्ट्र का विभाजन हुआ, तब लाखों लोगों को मजबूरन पलायन करना पड़ा।



अन्य त्योहारों की मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस : मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( President Draupadi Murmu ) ने कहा कि जैसे हम अपने परिवार के साथ विभिन्न त्योहारों को मनाते हैं, वैसे ही हम अपने स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) और गणतंत्र दिवस ( Republic Day ) को भी मनाते हैं। हम उस परंपरा का हिस्सा हैं जो स्वाधीनता सेनानियों ( freedom fighters ) के सपनों और भावी पीढ़ियों की आकांक्षाओं को एक कड़ी में पिरोती है।



हम बनेंगे दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था ( fifth largest economy) बन चुका है। हम शीघ्र ही विश्व की तीन बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में शामिल होंगे। उन्होंने कहा है कि हमारे अन्नदाता किसानों ने उम्मीदों से बेहतर कृषि उत्पादन (agricultural production) सुनिश्चित किया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • President Draupadi Murmu
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन