गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, 21 तोपों की दी गई सलामी
आज, 26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन भारतीय संविधान की स्वीकृति और हमारे लोकतंत्र की स्थिरता का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई। वहीं, इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। इसके बाद गणतंत्र दिवस की भव्य परेड शुरू हुई।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति हैं मुख्य अतिथि
गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो शामिल हुए। उनका स्वागत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना और अन्य बलों ने अपने अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन किया।
गणतंत्र दिवस का महत्व
PM मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हम उन महान विभूतियों को नमन करते हैं जिन्होंने हमारा संविधान बनाया और इसे लोकतंत्र, गरिमा और एकता के सिद्धांतों पर आधारित किया। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ भारत को और सशक्त एवं समृद्ध बनाने में हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करे।
गणतंत्र दिवस: देश की एकता और विविधता का जश्न
इस खास दिन को मनाने के लिए पूरे देश में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। गणतंत्र दिवस का यह उत्सव देश की एकता और विविधता को दर्शाता है और भारतीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सम्मानित करता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक