पुणे हिट एण्ड रन: शराब के लिए पिता ने दिया था क्रेडिट कार्ड, रईसजादे ने 48 हजार उड़ाए

Pratibha ranaa | May 23, 2024, 12:50 IST
पुणे हिट एण्ड रन
पुणे में शनिवार रात हुई घातक दुर्घटना के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इनमें जितेश शेवनी, जयेश बोनकर और नाबालिक आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल शामिल हैं।

पुणे पोर्श कांड के बाद पुलिस के साथ-साथ प्रशासन का एक्शन भी लगातार जारी है। पुणे शहर में अनुमति के बिना चलाए जा रहे कुछ रेस्टोरेंट और रूफटॉप पब को तोड़ दिया गया है। वहीं नशे में कार चलाकर दो इंजीनियर्स की जान लेने वाले नाबालिग आरोपी के बिल्डर पिता विशाल अग्रवाल समेत 5 को कोर्ट ने 24 मई तक हिरासत में भेज दिया है। स्थानीय कोर्ट ने दावा किया है कि पिता को पता था कि बेटा नाबालिग है, इसके बाद भी उन्होंने बेटे को पोर्श कार दी। इतना ही नहीं जांच में ये भी खुलासा हुआ कि बिल्डर पिता ने अपने बेटे को शराब पार्टी के लिए अपना क्रेडिट कार्ड भी दिया था। इस कार्ड से नाबालिग ने कुछ देर में ही हजारों खर्च कर दिए थे। ( Pune hit and run )



बेटे ने 90 मिनट में उड़ा दिए हजारों


जानकारी के अनुसार, रियल एस्टेट डेवलपर विशाल को पता था कि उसका बेटा नाबालिग है। फिर भी उसने बेटे को 2.50 करोड़ कीमत वाली बिना नंबर प्लेट की पोर्श कार दी। इसके साथ ही पब में शराब पार्टी के लिए अपना क्रेडिट कार्ड भी दिया था। इस कार्ड से आरोपी बेटे ने 90 मिनट में लगभग 48 हजार रुपए उड़ा दिए। अब कोर्ट ने विशाल ने ऐसा क्यों किया, इसके जवाब जानने के लिए उन्हें 2 दिन की पुलिस हिरासत में सौंपा है। ( Pune accident )



सवालों के घेरे में विशाल


  • बच्चे को पॉकेट मनी किस रूप में खर्च करने के लिए दी जाती थी ?
  • जिस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ, वो सड़क पर कैसी उतरी ?
  • केस दर्ज होने के बाद विशाल अग्रवाल क्यों फरार हो गया था?
  • विशाल के पास फीचर फोन मिला। स्मार्ट फोन कहां हैं?

thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • Pune accident
  • Pune hit and run
  • पुणे हादसा
  • पुणे हिट एण्ड रन