बिहार चुनाव में वोट चुराने की कोशिश में भाजपा, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए सांठगांठ के आरोप

Sanjay Dhiman | Jul 11, 2025, 18:21 IST
Photograph: (the sootr)
राहुल गांधी ने ओडिशा में भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनावों में धांधली करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अडाणी को ओडिशा सरकार का संचालनकर्ता बताया और गरीबों के खिलाफ भाजपा के कामों का विरोध किया। राहुल ने चुनाव आयोग को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओडिशा में एक सभा के दौरान भाजपा और इलेक्शन कमीशन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जैसे महाराष्ट्र में चुनावों के दौरान वोट चुराने की कोशिश की गई, ठीक वैसे ही बिहार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा यही रणनीति अपना रही है।



राहुल ने चुनाव आयोग को भाजपा के इशारे पर काम करने वाला बताया और कहा कि यह अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभा नहीं रहा है।



बिहार में हो रहा महाराष्ट्र वाला खेल

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक करोड़ नए वोटर्स का आना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। भाजपा अब यहीं खेल बिहार में भी खेलना चाहती है। उन्होंने इलेक्शन कमीशन से इस पर सवाल उठाया और कहा कि यह कैसे संभव हुआ, क्योंकि वह हमेशा इसे छिपाने की कोशिश करते हैं।



ये भी पढ़ें...



राजस्थान: जनता कर रही है इंतजार, भूमि पट्टा जारी करने में स्थानीय निकाय सुस्त



डिजिटल पेमेंट में भारत बना ग्लोबल लीडर, आईएमएफ ने की यूपीआई की तारीख



5 पाइंट में समझें पूरी खबर



राहुल गांधी का भाजपा पर आरोप: उन्होंने कहा कि जैसे महाराष्ट्र में चुनावों में धांधली की गई, वैसे ही बिहार में भी भाजपा यही साजिश कर रही है।

अडाणी पर गंभीर आरोप: राहुल ने अडाणी को ओडिशा सरकार का नियंत्रक बताया और कहा कि ओडिशा सरकार अब अरबपतियों के हाथों में है, जो जनता के हक को छीन रहे हैं।

भाजपा की नीतियों पर हमला: राहुल ने भाजपा को गरीबों के खिलाफ बताया, कहां कि वे केवल बड़े व्यवसायियों को लाभ पहुंचा रहे हैं और गरीबों के हक को नजरअंदाज कर रहे हैं।

राहुल की ओडिशा यात्रा: राहुल गांधी ने भुवनेश्वर में 'संविधान बचाओ समावेश' सभा में भाजपा और ओडिशा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

रैली को रोकने की कोशिश: ओडिशा सरकार ने राहुल गांधी की रैली को विफल करने के लिए परिवहन हड़ताल का आयोजन किया, लेकिन राहुल ने इसके बावजूद अपनी यात्रा जारी रखी।

अडाणी के नियंत्रण में ओडिशा सरकार

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में ओडिशा सरकार पर भी तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि लाखों लोग रथ यात्रा में शामिल होते है, लेकिन एक अडाणी परिवार के लिए रथयात्रा रोक दी जाती है। उन्होंने कहा कि अडानी व उनके परिवार का ओडिशा की सरकार पर पूरी तरह नियंत्रण है। सरकार जनता के हित की बजाए निजी स्वार्थ के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार अब अडाणी की सरकार बनकर रह गई है।



भाजपा केवल बड़े-बड़े व्यवसायियों की सरकार

ये भी पढ़ें...



छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसले: युवाओं,कारोबारियों और वंचित वर्गों को मिलेगा लाभ



आदिवासी छात्रा पर वार्डन की अभद्र टिप्पणी पर बवाल, ITI कॉलेज में हंगामा



सरकार बनने के बाद राहुल का पहला दौरा

ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह पहला ओडिशा दौरा है, वे यहां संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।



राहुल की रैली रोकने करवाई गई हड़ताल

ओडिशा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भक्त चरणदास ने कार्यक्रम के दौरान आरोप लगाया कि राहुल गांधी की रैली रोकने व इसे विफल करने के लिए सरकार द्वारा ड्राइवरों की हड़ताल करवाई गई। लाखों लोग पूरे प्रदेश से इस रैली में शामिल होना चाहते थे, लेकिन जानबूझकर हड़ताल ऐसे समय करवाई गई, ताकि लोग इस रैली में शामिल न हो सकें। उन्होंने कहा कि हम ड्राइवरों की मांगों का समर्थन करते हैं, लेकिन रैली के दौरान अपनी हड़ताल रोक दें।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩





Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • भाजपा
  • चुनाव आयोग
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
  • सरकार
  • बिहार
  • ओडिशा
  • बिहार विधानसभा चुनाव
  • अडाणी
  • संविधान बचाओ रैली