लंच के वक्त मम्मी हमेशा पापा की गोद में बैठती थीं... भरी महफिल में ये क्या बोल गए राहुल गांधी? सोनिया भी हो गईं असहज

Amresh Kushwaha | Published:
राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी के सामने परिवार से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया।
Rahul Gandhi shared an interesting anecdote about his family in the presence of his mother, Sonia Gandhi.
आमतौर पर राहुल गांधी अपने राजनीतिक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी के सामने ही घर की ऐसी बात बता दी, जिसे सुनकर सोनिया असहज नजर आईं। मौका था सोमवार (16 नवंबर 2026) को सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love के लॉन्च का।

राहुल ने बताया कि बचपन में जब भी परिवार खाने के लिए बैठता था, तो उनकी मां हमेशा पिता राजीव गांधी की गोद में बैठती थीं।



दोस्तों से पूछते थे- तुम्हारी मम्मी पापा की गोद में क्यों नहीं बैठतीं?

राहुल गांधी ने बताया कि उनके घर में जब भी लंच या डिनर होता था, तो पिता राजीव गांधी बैठे होते थे और मां सोनिया गांधी उनकी गोद में बैठती थीं।



बचपन में राहुल को लगता था कि सभी परिवारों में माता-पिता इसी तरह साथ बैठते होंगे। लेकिन जब वह अपने दोस्तों के घर जाते, तो वहां ऐसा न देखकर हैरान रह जाते थे।



राहुल ने मजेदार अंदाज में बताया कि वह दोस्तों से पूछते थे कि तुम्हारी मम्मी तुम्हारे पापा की गोद में क्यों नहीं बैठतीं? उनके इस Childhood Memory को साझा करने के दौरान सोनिया गांधी असहज नजर आईं।



बहस कई बार हुई, लेकिन लड़ते सिर्फ एक बार देखा

राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर एक और बात बताई। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी और सोनिया गांधी के बीच बहस तो कई बार होती थी, लेकिन दोनों को झगड़ते हुए देखने की उन्हें सिर्फ एक ही घटना याद है।



राहुल के मुताबिक, संयोग से जिस दिन उन्होंने माता-पिता को लड़ते देखा, उस समय राजीव गांधी फोन पर अमरिंदर सिंह से बातचीत कर रहे थे।



गर्लफ्रेंड को भी ले गए थे मम्मी-पापा की पहली मुलाकात वाली जगह

राहुल गांधी ने इस दौरान अपनी गर्लफ्रेंड से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की पहली मुलाकात ब्रिटेन के कैंब्रिज स्थित वर्सिटी रेस्टोरेंट में हुई थी।



घर में इस मुलाकात की कहानी अक्सर सुनाई जाती थी। इसलिए जब राहुल कैंब्रिज में थे, तो एक दिन अपनी गर्लफ्रेंड को भी उसी रेस्टोरेंट में लेकर पहुंच गए। वह खुद देखना चाहते थे कि आखिर वह जगह कैसी है, जहां से उनके माता-पिता की Love Story शुरू हुई थी।



रेस्टोरेंट में राहुल ने एक कर्मचारी से बताया कि उनके माता-पिता की पहली मुलाकात यहीं हुई थी। इस पर कर्मचारी ने कहा कि उसे राजीव गांधी और सोनिया गांधी याद हैं।



प्यार में पड़ना है तो वर्सिटी रेस्टोरेंट जाइए, लेकिन...

राहुल गांधी ने रेस्टोरेंट में खाए गए चिकन चॉसर का भी जिक्र किया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर किसी को प्यार में पड़ना है, तो उसे वर्सिटी रेस्टोरेंट जाना चाहिए, लेकिन वहां चिकन चॉसर खाने से बचना चाहिए।



राहुल की इस Personal Story ने उनके माता-पिता की पहली मुलाकात और उनकी अपनी जिंदगी के एक पुराने अनुभव को भी सामने ला दिया।



सोनिया गांधी की किताब में क्या है खास?

सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging: A Journey of Love में उनके जीवन के कई अहम पड़ावों का जिक्र है। इसमें इटली में बिताए बचपन, राजीव गांधी से पहली मुलाकात, शादी और भारत आने के बाद नए माहौल में खुद को ढालने की कहानी शामिल है।



किताब में सोनिया गांधी के सार्वजनिक जीवन से जुड़े अनुभवों को भी जगह दी गई है।



सोनिया गांधी की किताब के विमोचन पर राहुल गांधी के भाषण की खास बात यह रही कि उन्होंने राजनीति के बजाय एक बेटे के तौर पर अपने माता-पिता को याद किया। कभी मां-पिता के प्यार भरे रिश्ते का किस्सा सुनाया, तो कभी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसी रेस्टोरेंट में जाने का अनुभव बताया। इन यादों के जरिए गांधी परिवार की निजी जिंदगी का वह पहलू सामने आया, जो आमतौर पर राजनीतिक चर्चाओं से दूर रहता है।

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी का बयान
  • Sonia Gandhi Book Launch
  • सोनिया गांधी की आत्मकथा
  • Rajiv Gandhi Sonia Gandhi Love Story
  • राहुल गांधी की बचपन की यादें
  • Belonging A Journey of Love
  • Gandhi Family Personal Story
  • राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड का किस्सा
  • Sonia Gandhi