आज सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करेंगे राहुल गांधी, बोले-सरकार के 200 अफसर हमारे साथ

Aman Vaishnav | Published:
राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Congress leader Rahul Gandhi addresses a press conference in Delhi ahead of the INDIA bloc protest march to the Supreme Court
इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च से पहले राहुल गांधी ने आज 12 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के 200 अफसर उनके साथ हैं। राहुल ने बताया कि वोट चोरी के खिलाफ पिछले 4-5 दिनों से दिल्ली में लोगों का आंदोलन चल रहा है।

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

राहुल गांधी ने कहा कि विरोध पहले से हो रहा था, लेकिन अब यह खुलकर सामने आ रहा है। पिछले 10-12 साल से लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ वोट चोरी के मुद्दे पर लोग दिल्ली मार्च कर रहे हैं।



उन्होंने कहा कि लोगों को दिल्ली पहुंचने से रोका जा रहा है। ट्रेनों और बसों को रोका जा रहा है। लोगों को रास्ते में ही उतारा जा रहा है। दिल्ली को किले में बदल दिया गया है। हर जगह पुलिस तैनात है। सड़कों पर 20 से 30 हजार पुलिसकर्मी खड़े हैं।



आज दोपहर 1:30 बजे शुरु होगा मार्च

राहुल गांधी ने कहा कि आज मार्च दोपहर 1:30 बजे बाराखंभा से शुरू होगा। इसमें सभी लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से संविधान की रक्षा करने की अपील की। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी का पूरा ब्लूप्रिंट हमारे पास है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है, इसमें राहुल गांधी या नरेंद्र मोदी की बात नहीं है। यह हिंदुस्तान की जनता के महत्व की लड़ाई है।



राहुल गांधी ने देश के युवाओं से कहा कि यह उनके भविष्य और इज्जत की लड़ाई है। अगर वे मार्च में शामिल नहीं हो सकते, तो दोपहर 3 बजे सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना समर्थन दिखाएं। उन्होंने कहा कि लोग जिस भी तरीके से अपना विरोध जता सकते हैं, जताएं। लोगों को बताना चाहिए कि वे जो हो रहा है, उसके खिलाफ हैं और ऐसा नहीं होने देंगे।



राहुल-पहले भी रोका आज भी रोकेंगे

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने हमें पहले भी रोका था। जंतर-मंतर पर भी रोका गया और आज भी रोकेंगे। लेकिन यह मत सोचिए कि विरोध सिर्फ पांच दिन पहले शुरू हुआ है। हमें सालों से रोका जा रहा है। अब यह सब लोगों के सामने आ रहा है।



राहुल गांधी ने आगे कहा कि लोग सोच रहे हैं कि हमारे लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। पुलिस हमें मार रही है, लेकिन जितना आप थक रहे हैं, उतनी ही पुलिस भी थक रही है। राहुल के मुताबिक, पुलिसकर्मी भी सवाल कर रहे हैं कि वे ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि CJI विपक्षी नेताओं से नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया है कि अपनी बात रखने के लिए याचिका दाखिल करें। आज विपक्ष के नेता सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे।



लोकतंत्र और संविधान पर हमला

राहुल गांधी ने कहा कि करोड़ों युवा लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं। जो लोग संविधान को अपना धर्म मानते हैं, उनकी आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र और संविधान पर हमला हो रहा है।



राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह बहुत बड़ी और ताकतवर लड़ाई है। लेकिन उनकी रणनीति कुछ अलग है। उन्होंने कहा कि सड़क पर 20 से 30 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिसकर्मी भी परेशान हैं और सवाल कर रहे हैं कि युवाओं को क्यों पिटवाया जा रहा है।



राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोग महिलाओं को मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ दिल्ली पुलिस से कहा जा रहा है कि देशभक्त युवाओं को मारो। दूसरी तरफ आरएसएस से जुड़े लोगों को छोड़ने के लिए कहा जा रहा है।



राहुल गांधी के मुताबिक, करीब 50 प्रतिशत पुलिसकर्मी भी मानते हैं कि वे जो कर रहे हैं, वह सही है।



Tags:
  • राहुल गांधी
  • चुनाव आयोग
  • ज्ञानेश कुमार
  • नरेंद्र मोदी
  • सुप्रीम कोर्ट
  • दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन