राहुल के अंगूठे काटने वाले बयान पर ठाकुर बोले- कांग्रेस ने गले काटे
संसद में संविधान (constitution) पर चर्चा के दूसरे दिन लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ((Rahul Gandhi) ने सरकार पर तीखा हमला बोला। 'भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा' पर चर्चा के दौरान लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार एकलव्य का अंगूठा काटा गया था, उसी तरह आज सरकार देश के युवाओं का अंगूठा काटने का काम रही है। बता दे कि संविधान पर चर्चा के साथ ही सियासी वार-पलटवार भी जारी हैं। शुक्रवार को प्रियंका वाड्रा ने विपक्ष की ओर से बहस की शुरुआत की थी। लोकसभा में यह प्रियंका गांधी का पहला भाषण था।
संविधान भारत की विरासत की झलक
संविधान के महत्व को लेकर सोच साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय संविधान सिर्फ एक कानून नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन का दर्शन है और विचारों का समूह है। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान भारत की विरासत की झलक है, जो हमारे समाज के मूल्यों को दर्शाता है।
इस दौरान राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर भी हमला बोला और उनके संविधान से संबंधित विचारों की आलोचना की। राहुल गांधी ने बताया कि आरएसएस ने मनुस्मृति को भारतीय संविधान से बेहतर बताया था, जो उनके मुताबिक भारतीय समाज के लिए एक गलत दृष्टिकोण था।
युवाओं का अंगूठा काट रही सरकार
कांग्रेस शासन में सिखों के कत्ल किए गए थे
इसके बाद बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, लेकिन उन्होंने कभी इसे सही से पढ़ा नहीं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी का बयान ऐतिहासिक तथ्यों से परे था। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी अंगूठा काटे जाने की बात करते हैं... कांग्रेस के शासन में सिखों के कत्ल किए गए थे, और राहुल गांधी इस पर मौन हैं। अनुराग ठाकुर ने यह भी याद दिलाया कि संविधान ने इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को खत्म किया था, और यह राहुल गांधी को नहीं भूलना चाहिए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक