राहुल ने सोनिया गांधी को ‘पपी’ गिफ्ट कर बताया परिवार का नया सदस्य, एनिमल-डे पर शेयर किया वीडियो

Pratibha Rana | Oct 05, 2023, 24:00 IST
राहुल ने सोनिया गांधी को ‘पपी’ गिफ्ट कर बताया परिवार का नया सदस्य, एनिमल-डे पर शेयर किया वीडियो
देश में लोकसभा व विधानसभा की चुनावी बिसात और सियायत के बीच गांधी परिवार के खुशनुमा पल का वीडियो सामने आया है।

New Delhi. देश में लोकसभा और विधानसभा की चुनावी बिसात और सियायत के बीच गांधी परिवार के खुशनुमा पल का वीडियो सामने आया है। हालांकि यह कोई सियासत का नहीं, बल्कि एक नन्हें मेहमान के स्वागत का है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में अपनी मां सोनिया गांधी को एक पपी (कुत्ता) गिफ्ट किया है। उन्होंने 4 अक्टूबर को एनिमल-डे के मौके पर इसका वीडियो शेयर किया। वीडियो का टाइटल रखा- ए लिटिल सरप्राइज फॉर मां। इसमें उन्होंने पपी नूरी को अपने परिवार की नई सदस्य बताया। मां-बेटे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। इसकी कई यूजर्स तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स नकारात्मक कमेंट भी कर रहे हैं।



गोवा के शेल्टर होम पहुंचे थे राहुल, वहीं से लिया पपी



वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल सबसे पहले गोवा के एक शेल्टर हाउस (कुत्ता घर) जाते हैं। वहां वे 2-3 पपी के साथ खेलते हैं। एक पपी बाद में राहुल के पास दिल्ली भेजी जाती है। यहां वे उसे एक बास्केट में रखकर मां सोनिया को गिफ्ट करते हैं। सोनिया पपी के साथ खेलती हैं और उसे प्यार करती हैं। नूरी वीडियो में सोनिया के डॉग लेपो के साथ भी खेलती नजर आती है।



राहुल ने लिखा- जानवर हमें बिना शर्त प्यार करना सिखाता है



राहुल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि नूरी गोवा से हमारे पास आई है और जीवन की रोशनी बन गई है। एक खूबसूरत जानवर हमें बिना शर्त प्यार करना और समझौता न करने वाली वफादारी सिखा सकता है। हमें सभी जीवित प्राणियों की रक्षा करने और उन्हें प्यार करने का संकल्प लेना चाहिए। मालूम हो , राहुल गांधी अगस्त में गोवा दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने डॉग शेल्टर होम में दो पपी पसंद किए थे। उनमें से एक को राहुल अपने साथ ले आए थे। दूसरी पपी नूरी बाद में उनके पास आई, जिसे उन्होंने सोनिया को गिफ्ट कर दिया।



Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • sonia gandhi
  • सोनिया गांधी
  • Rahul gift to Sonia
  • Rahul gifted a puppy
  • Rahul video on social media
  • सोनिया को राहुल का गिफ्ट
  • राहुल ने पपी गिफ्ट किया
  • सोशल मीडिया पर राहुल का वीडियो