रेल प्रशासन दो एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाएगा कोच, जानें कौन सी हैं ये ट्रेन
Jitendra Shrivastava | Aug 06, 2024, 22:17 IST
thesootr
देश-दुनिया। पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल कोच की संख्या बढ़ाई है। इसके बाद सामान्य श्रेणी के 3 कोच उपलब्ध होंगे। ये बदलाव 10 और 12 अगस्त ने प्रभावी हो जाएगा...
पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल कोच की संख्या बढ़ाई है। रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 22646/22645 कोचुवेली-इंदौर-कोचुवेली एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12643/12644 तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस में एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित इकॉनोमी कोच कम करके एक सामान्य श्रेणी ( जनरल ) का कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस बदलाव के बाद अब यात्रियों को सामान्य श्रेणी के 3 कोच मिलेंगे।
इन गाड़ियों में बढ़ेंगे कोच
- गाड़ी संख्या 22646/22645 (कोचुवेली-इंदौर-कोचुवेली एक्सप्रेस): यह परिवर्तन गाड़ी संख्या 22646 में कोचुवेली से 10 अगस्त से और गाड़ी संख्या 22645 में इंदौर से 12 अगस्त से प्रभावी होगा।
- गाड़ी संख्या 12643/12644 (तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस): यह परिवर्तन गाड़ी संख्या 12643 में तिरुवनंतपुरम से दिनांक 06.08.2024 से और गाड़ी संख्या 12644 में हजरत निजामुद्दीन से दिनांक 09.08.2024 से प्रभावी होगा।
इस तरह होगी कोच व्यवस्था...
इस गाड़ी में 2 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, 8 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित इकॉनमी, 5 शयनयान श्रेणी, 3 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी, 1 जनरेटरकार, 1 पेंट्रीकार सहित कुल 21 कोच रहेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक