Railway Ticket Booking: रेलवे ने बदले टिकट बुकिंग के नियम, अब एक साथ बुक होंगी अधिक सीटें, जानें कैसे

Sandeep Kumar | Published:
शादी, धार्मिक यात्रा और स्कूल-कॉलेज के बड़े ग्रुप को रेलवे के नए नियमों से राहत मिलने की उम्मीद है।
Railway Ticket Booking New Rules Group Booking Made Easy
Railway Ticket Booking New Rules: घर में शादी है और पूरी बारात को ट्रेन से ले जाना है या फिर परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन रहा है? ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी होती है सभी लोगों की ट्रेन टिकट एक साथ बुक कराना। लेकिन अब इस मुश्किल को कम करने के लिए रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है।

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने ग्रुप टिकट बुकिंग के नियम आसान कर दिए हैं। नए नियम के मुताबिक, अब एक साथ बुक होने वाली बर्थ की कोई तय अधिकतम लिमिट नहीं होगी। इस फैसले से शादी में जाने वाले परिवारों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों, तीर्थयात्रियों और खेल टीमों को फायदा मिल सकता है। हालांकि, यह नियम फिलहाल दक्षिण पश्चिम रेलवे जोन के लिए ही लागू किया गया है।



अब एक साथ कितनी भी बर्थ के लिए कर सकेंगे आवेदन

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने Group Booking के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पहले ग्रुप में टिकट बुक कराने के लिए बर्थ की संख्या को लेकर कुछ सीमाएं थीं। अब इन सीमाओं को हटा दिया गया है।



नए नियमों के तहत चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर (CRS) और स्टेशन मैनेजर (SM) को ग्रुप टिकट बुकिंग की मंजूरी देने का अधिकार दिया गया है। ये अधिकारी आवेदन और यात्रियों की जरूरत को देखकर बुकिंग की अनुमति दे सकेंगे। यह सुविधा ट्रेन की सभी क्लास में मिलेगी।



सुबह 9 बजे से कर सकेंगे टिकट के लिए आवेदन

अगर आप बड़ी संख्या में लोगों के लिए ट्रेन टिकट बुक कराना चाहते हैं, तो आपको समय का भी ध्यान रखना होगा। रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, प्रमुख रिजर्वेशन सेंटर पर सुबह 9 बजे से ग्रुप टिकट बुकिंग के आवेदन लिए जाएंगे। यानी जिस दिन ट्रेन की एडवांस रिजर्वेशन बुकिंग शुरू होगी, उसी दिन सुबह 9 बजे से ग्रुप टिकट के लिए आवेदन किया जा सकेगा। यह समय सामान्य यात्रियों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू होने के एक घंटे बाद रखा गया है।



टिकट बुक कराने के लिए देनी होगी पूरी जानकारी

ग्रुप में सफर करने वाले लोगों को Ticket Reservation के लिए रेलवे के अधिकृत अधिकारी के पास सीधे आवेदन करना होगा। आम तौर पर ट्रैवल एजेंट के जरिए दिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि, विदेशी पर्यटकों और NRI के लिए पहले वाले नियम ही लागू रहेंगे।



आवेदन में सफर करने वाले सभी यात्रियों के नाम, उम्र, जेंडर और पते की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही यह भी बताना होगा कि इतने लोग एक साथ यात्रा क्यों कर रहे हैं। अगर आवेदन में पूरी जानकारी नहीं दी गई या यात्रा का कारण साफ नहीं हुआ, तो रेलवे बुकिंग की मंजूरी नहीं देगा।



वापसी की टिकट के लिए भी करना होगा आवेदन

अगर आप पूरे परिवार या ग्रुप के साथ जाने और वापस आने की टिकट बुक कराना चाहते हैं, तो इसकी भी सुविधा मिलेगी। हालांकि, रेलवे वापसी की यात्रा को अलग रिजर्वेशन मानेगा। मतलब, अगर कोई परिवार शादी में शामिल होने के लिए ट्रेन से जा रहा है और वापस भी एक साथ आना चाहता है, तो दोनों यात्राओं के लिए अलग-अलग रिजर्वेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।



क्या पूरे देश में लागू हो गए नए नियम?

यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। Railway New Rules फिलहाल दक्षिण पश्चिम रेलवे जोन के ग्रुप और बल्क टिकट रिजर्वेशन के लिए जारी किए गए हैं। इन्हें पूरे भारतीय रेलवे में लागू नियम नहीं समझना चाहिए। नए नियमों से उन लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो बड़ी संख्या में एक साथ ट्रेन से सफर करते हैं। हालांकि, बर्थ की अधिकतम संख्या की सीमा हटने का मतलब यह नहीं है कि सभी यात्रियों की टिकट अपने आप कन्फर्म हो जाएगी। ग्रुप बुकिंग के लिए रेलवे के अधिकृत अधिकारी से मंजूरी लेना जरूरी होगा।

Tags:
  • रेलवे टिकट बुकिंग नियम
  • Railway Ticket Booking Rules
  • Group Ticket Booking
  • South Western Railway
  • train ticket booking rules
  • रेलवे ग्रुप टिकट
  • ग्रुप बुकिंग नियम
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे
  • group ticket booking
  • रेलवे टिकट नियम