रेलवे पेंशनर्स की मौज, सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, एक जनवरी से मिलेगा एरियर का लाभ

Aman Vaishnav | May 12, 2026, 13:31 IST
railway pensioners dr hike 60 percent 2026
केंद्र सरकार ने रेलवे पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी है। अब उन्हें 58 के बजाय 60 फीसदी महंगाई राहत मिलेगी। यह नियम 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। यानी पेंशनर्स को पिछली महीनों का एरियर भी मिलेगा।

केंद्र सरकार ने रेलवे पेंशनर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। अब रेलवे पेंशनर्स को मिलने वाली महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद DR (Dearness Relief)को 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है।



इसका मतलब है कि अब पेंशनर्स को हर महीने ज्यादा पेंशन मिलेगी। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। यानी पेंशनर्स को पिछली महीनों का एरियर भी मिलेगा।



fc7e31a9-8e0


किसे मिलेगा फायदा?

रेल मंत्रालय के आदेश के अनुसार अब रेलवे पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को उनकी बेसिक पेंशन का 60 फीसदी महंगाई राहत के रूप में मिलेगा। इसका मतलब है कि लाखों रिटायर्ड कर्मचारियों की हर महीने की आय में बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी अलग-अलग पेंशन स्तरों पर लागू होगी। इससे हर पेंशनर्स को फायदा होगा।



रेलवे पेंशनर्स को कितना फायदा होगा?

  • किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 10 हजार रुपए है, तो पहले उसे 58 प्रतिशत DR के हिसाब से 15 हजार 800 रुपए मिलते थे। अब 60 प्रतिशत DR के बाद उसे हर महीने 16 हजार रुपए मिलेंगे। यानी हर महीने 200 रुपए ज्यादा मिलेंगे।
  • वहीं यदि किसी की बेसिक पेंशन 20 हजार रुपए है, तो उसकी पेंशन अब 31 हजार 600 रुपए से बढ़कर 32 हजार रुपए हो जाएगी। इससे उसे हर महीने 400 रुपए का फायदा होगा।
  • किसी की बेसिक पेंशन 40 हजार रुपए है, तो उसकी पेंशन अब 63 हजार 200 रुपए से बढ़कर 64 हजार रुपए हो जाएगी। इससे उसे हर महीने 800 रुपए का फायदा होगा।
  • वहीं अगर किसी की बेसिक पेंशन 50 हजार रुपए है, तो अब उसकी पेंशन 79 हजार रुपए से बढ़कर 80 हजार रुपए हो जाएगी। यानी उसे हर महीने एक हजार रुपए ज्यादा मिलेंगे।
  • किसी की बेसिक पेंशन 60 हजार रुपए है, तो उसे अब 94 हजार 800 रुपए की जगह 96 हजार रुपए मिलेंगे। इससे उसे हर महीने एक हजार 200 रुपए का फायदा होगा।
  • अगर किसी की बेसिक पेंशन 70 हजार रुपए है, तो उसकी पेंशन अब एक लाख 10 हजार 600 रुपए से बढ़कर एक लाख 12 हजार रुपए हो जाएगी। यानी उसे हर महीने एक हजार 400 रुपए ज्यादा मिलेंगे।
2dec3694-39d


पिछले महीनों का एरियर भी जल्द मिलेगा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि DR में यह 2 प्रतिशत बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। इसका मतलब है कि रेलवे पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी।



साथ ही पिछले महीनों का एरियर भी उन्हें जल्द ही मिलेगा। इस एरियर को जल्द ही उनके बैंक खातों में जमा किया जाएगा।



महंगाई को देखते हुए लिया फैसला

18 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अतिरिक्त DA और DR किस्त को मंजूरी दी थी। इस फैसले के तहत DA और DR को 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि यह कदम बढ़ती महंगाई को देखते हुए लिया गया है।



सरकार पर सालाना अतिरिक्त बोझ

वित्त मंत्रालय के अनुसार इस फैसले से लगभग 50 लाख 46 हजार केंद्रीय कर्मचारी को फायदा मिलेगा। साथ ही 68 लाख 27 हजार पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। वहीं सरकार पर इसका सालाना अतिरिक्त बोझ करीब 6 हजार 791.24 करोड़ रुपए आएगा।



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार ने बताया कि DR और DA में ये बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार की गई है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए हर छह महीने में DA और DR की समीक्षा की जाती है।



ये खबरें भी पढ़िए...



EPFO ने शुरू की दो हेल्प डेस्क, पेंशनर्स और कर्मचारियों को दफ्तरों के चक्कर से मिलेगा छुटकारा



एमपी में पांच दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI कर्मचारी जाएंगे दो दिवसीय हड़ताल पर



कर्मचारी बेकाबू...बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी कुलगुरु को सीएम मोहन से मांगनी पड़ी मदद



दमोह कलेक्टर की जासूसी, फोन के जरिये गोपनीय बातें लीक करता था कर्मचारी; निलंबित



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • केंद्र सरकार
  • वित्त मंत्रालय
  • केंद्रीय कर्मचारी
  • पेंशनर्स
  • रेल मंत्रालय
  • महंगाई राहत