रेलवे ने X पर पोस्ट कर रुकवाई कनेक्टिंग ट्रेन, तब हुई दूल्हे की शादी

Sandeep Kumar | Nov 17, 2024, 21:16 IST
Railways stopped
इंडियन रेलवे ने मुंबई से गुवाहाटी जा रही बारात को समय पर ट्रेन पकड़ने के लिए मदद की। दरअसल रेलवे ने ये मदद दूल्हे के रिश्तेदार द्वारा X पर मांगी गई मदद के बाद की थी।

भारतीय रेलवे (Indian Railways ) ने एक बेहद सहानुभूतिपूर्ण कदम उठाया। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई से गुवाहाटी जा रहे एक दूल्हे और उसके बारातियों की वक्त पर ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे ने मदद की। दरअसल यह घटना हावड़ा रेलवे स्टेशन की है। जब मुंबई से आ रही Gitanjali Express को समय पर हावड़ा स्टेशन पहुंचाने के लिए रेलवे अधिकारियों ने Saraighat Express को कुछ मिनटों के लिए रोके रखा। ताकि दूल्हा और उसके रिश्तेदार गुवाहाटी (Guwahati ) जाने वाली ट्रेन में असानी से सवार हो सकें।



दूल्हे के रिश्तेदार ने 'X' पर लगाई गुहार

मामला उस समय सामने आया जब दूल्हे के रिश्तेदार चंद्रशेखर वाघ ने सोशल मीडिया मंच 'X' पर पोस्ट कर रेलवे अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। वाघ ने बताया कि वह मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे, जो निर्धारित समय से कुछ देर से चल रही थी। वाघ को डर था कि हावड़ा पहुंचने पर वह असम जाने वाली Saraighat Express पकड़ने में नाकाम हो जाएंगे। जो शाम 4:00 बजे हावड़ा से रवाना होने वाली थी।



कुछ मिनट की देरी के बाद रवाना हुई ट्रेन

गीतांजलि एक्सप्रेस के शाम 4 बजे हावड़ा पहुंचते ही रेलवे के अधिकारियों ने बैटरी चालित वाहनों की मदद से बारातियों को प्लेटफॉर्म नंबर-24 से प्लेटफॉर्म नंबर-9 तक पहुंचाया। जहां सरायघाट एक्सप्रेस खड़ी थी। बारातियों के ट्रेन में सवार होने के बाद सरायघाट एक्सप्रेस को गुवाहाटी के लिए रवाना किया गया, जो कुछ मिनटों की देरी से गुवाहाटी के लिए चल पड़ी।



रेलवे ने कहा यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी

पूर्व रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम दोनों ट्रेनों के यात्रियों से सहयोग और समझदारी की उम्मीद करते हैं, और रेलवे ने यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया कि दूल्हा अपनी शादी में समय पर पहुंच सके।" अधिकारी ने यह भी कहा, "यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम इस तरह की मदद करें।



Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भारतीय रेलवे
  • भारतीय रेलवे न्यूज
  • भारतीय रेलवे अपडेट
  • भारतीय रेलवे बोर्ड
  • कनेक्टिंग ट्रेन