रेलवे चलाएगा दो समर स्पेशल ट्रेन, जानें कब से कहां तक चलेगी ये ट्रेन

Jitendra Shrivastava | Jun 06, 2024, 19:25 IST
THESOOTR
रेल प्रशासन गर्मियों में अलग से यात्री यातायात को क्लीयर करने वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल- वाराणसी समर स्पेशल ट्रेन 2-2 ट्रिप चलाएगा। ये ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, भोपाल और इटारसी से होकर गुजरेगी।

दो समर स्पेशल ट्रेन : रेल प्रशासन गर्मियों में अलग से यात्री यातायात को क्लीयर करने वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल- वाराणसी समर स्पेशल ट्रेन 2-2 ट्रिप चलाएगा। ये ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, भोपाल और इटारसी से होकर गुजरेगी। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या,अयोध्या कैन्ट, लखनऊ, कानपुर, ओरई, विरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल,नासिक रोड, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।



गाड़ी संख्या 04230 22.20 बजे चलेगी


रेलवे प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि गाड़ी संख्या 04230 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल समर स्पेशल ट्रेन 4 जून और 8 जून को वाराणसी स्टेशन से 22.20 बजे चलकर अगले दिन 15.55 बजे बीना पहुंचेगी। वहीं 18.05 बजे भोपाल से 19.40 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 10.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।



गाड़ी संख्या 04229 13.00 बजे चलेगी


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04229 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-वाराणसी समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 6 जून और 10 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 13.00 बजे चलकर अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 02.40 बजे इटारसी पहुंचेगी। 04.45 बजे भोपाल से 07.50 बजे बीना और अन्य स्टेशन से होते हुए 23.45 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी।



समर स्पेशल के हाल्ट और कोच पोजिशन...


गाड़ी के हाल्ट


रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या,अयोध्या कैन्ट, लखनऊ, कानपुर, ओरई, विरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल,नासिक रोड, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।



कोच कंपोजीशन


इस गाड़ी में 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 7 शयनयान श्रेणी, 10 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआर सहित कुल 21 कोच रहेंगे।



thesootr links


  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • रेल प्रशासन
  • दो समर स्पेशल ट्रेन
  • भोपाल मंडल