सोने की ईंट वाली कढ़ी से सर्दी छूमंतर, राजस्थान में दिखा गोल्डन तड़का!

Siddhi Tamrakar | Dec 06, 2024, 12:37 IST
golden curry
राजस्थान के पाली जिले में सर्दी की शुरुआत में एक बेहद अनोखा वीडियो वायरल हुआ है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग कढ़ी बनाते वक्त सोने की ईंट का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राजस्थान के पाली जिले में सर्दी की शुरुआत में एक बेहद अनोखा वीडियो वायरल हुआ है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग कढ़ी बनाते वक्त सोने की ईंट का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस कढ़ी में न केवल सोने की ईंट डाली जाती है, बल्कि उसमें सोने का वर्क भी डाला जाता है, जिससे यह कढ़ी और भी खास बन जाती है।



सोने की 1 किलो ईंट का हुआ इस्तेमाल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कढ़ी बनाने के दौरान सोने की एक किलो वजन की ईंट को पानी से धोकर उसमें डालता है। इसके बाद, दूसरा व्यक्ति कढ़ी में सोने का वर्क डालता है और कढ़ी को अच्छे से घुमाता है। वीडियो में शख्स यह भी कहता है कि वो सर्दी की शुरुआत में इस तरह की 'ऐतिहासिक कढ़ी' बनाता है, जिसमें सोने की ईंट का इस्तेमाल किया जाता है।



सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

सोने से सजे इस खास भोजन का जादू

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस वीडियो को लेकर लोग हैरान हैं कि आखिर कोई इस तरह की कढ़ी कैसेबनासकता है, जिसमें सोने की ईंट और सोने केवर्कका इस्तेमाल हो। यह वीडियो पाली के लोगों की रईसी और उनकी पारंपरिक कढ़ी बनाने की एक अनोखी शैली को भी दिखाता है, जो अब देशभर में चर्चा का विषय बन चुका है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • राजस्थान
  • National News
  • सोशल मीडिया
  • हिंदी न्यूज
  • latest news
  • पाली