रक्षाबंधन पर 90 साल बाद बन रहा महासंयोग, जानिए दुर्लभ योग के लाभ और शुभ मुहूर्त

Vikram Jain | Aug 17, 2024, 19:00 IST
Rakshabandhan 2024 Great coincidence and auspicious time
भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन इस बार खास होने वाला है क्योकि इस रक्षाबंधन पर 90 साल बाद 4 शुभ योग का महासंयोग बन रहा रहा है। आइये जानते हैं शुभ मुहूर्त और फायदे

Raksha Bandhan 2024



भाई-बहन के प्यार और स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन इस बार 19 अगस्त सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की हाथ पर रक्षासूत्र बांधती और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है, साथ ही भाई उसे रक्षा का वचन देता है। रक्षा बंधन का त्यौहार भारत में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है।



90 साल बाद 4 योग का अद्भुत संयोग

2024 का रक्षाबंधन कई शुभ योगों के साथ आ रहा है। इस रक्षाबंधन पर करीब 90 साल बाद 4 शुभ अद्भुत संयोग बन रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों का यह दुर्लभ संयोग भाई बहन के प्यार और रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। इस दिन शुभ मुहूर्त में राखी बांधने से समृद्धि और खुशहाली आएगी।



चारों संयोग का बनना बेहद खास

ज्योतिषियों का मानना है कि 90 सालों में इस बार रक्षाबंधन पर 4 बड़े संयोग बन रहे हैं, इस दिन शोभन योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्ध योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। चारों संयोग का बनना बेहद खास है। इस वजह से ही इस दिन को काफी शुभ माना जा रहा है। साथ ही इसका महत्व डबल हो गया। इस मुहूर्त में राखी बांधने से भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होगा।



भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ

पंडितों का मानना है कि इस दिन भद्रा काल भी होता है जिसमें राखी बांधने के लिए शुभ समय नहीं होता है। भद्रा काल में कभी भी रक्षा सूत्र नहीं बांधना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है और इसके बुरे परिणाम भी देखने को मिलते हैं। ऐसा करने से भाई के स्वास्थ्य और निजी जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही भाई-बहन के रिश्तों पर असर पड़ता है।



जानें शुभ मुहूर्त

इस बार 19 अगस्त की सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 32 मिनट तक समय भद्राकाल का है। भद्रा काल में राखी बांधने से बचना चाहिए इस समय में राखी बांधने से बचने की जरूरत है। भद्रा काल समाप्त होने के बाद राखी बांधने का शुभ मुहूर्त माना जाएगा। इसलिए भद्रा काल समाप्त होने के बाद बहनें राखी बांध सकती हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • रक्षाबंधन 2024
  • Raksha Bandhan 2024
  • रक्षाबंधन पर 90 साल में महासंयोग
  • रक्षाबंधन पर 4 शुभ योग
  • रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त