राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मोहन भागवत बोले- होसबाले के बयान से सहमत, हिंदू संयम रखें

Jitendra Shrivastava | Jul 05, 2026, 16:49 IST
Photograph: (THESOOTR)
NAGPUR. राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने महासचिव दत्तात्रेय होसबाले के बयान से सहमति जताई है। भागवत ने दोषियों को सख्त सजा देने की मांग दोहराई।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी को लेकर विवाद खड़ा हुआ है।
  • RSS प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को प्रतिक्रिया दी।
  • भागवत ने महासचिव होसबाले के बयान से सहमति जताई।
  • होसबाले ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की थी।
  • भागवत ने हिंदू समाज से संयम बरतने की अपील की है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चंदे के मामले पर वे संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले की बात से पूरी तरह सहमत हैं। यह बयान नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आया।



नागपुर में क्या बोले भागवत

भागवत ने पत्रकारों से कहा कि होसबाले जी का बयान देख लीजिए। उनकी भी वही प्रतिक्रिया है। यह जवाब उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान दिया। उनसे राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के विवाद पर सवाल पूछा गया था।



आरएसएस प्रमुख मोनहभागवत का यह छोटा, लेकिन सीधा बयान काफी अहम माना जा रहा है। इससे साफ हो गया कि संघ के शीर्ष नेतृत्व में इस मुद्दे पर एक जैसी राय है।



donation theft rss statemen


होसबाले ने पहले क्या कहा था

शुक्रवार को दिए बयान में होसबाले ने अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद पर कड़ा रुख दिखाया था। उन्होंने कहा कि कथित दान चोरी ने पूरे समाज की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने मांग की कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाए, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।



हिंदू समाज से संयम की अपील

होसबाले ने अपने बयान में हिंदू विरोधी और देश विरोधी ताकतों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये ताकतें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का फायदा उठाकर हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने हिंदू समाज से इस मुश्किल समय में सब्र और संयम दिखाने की अपील की। उनका कहना था कि ऐसी साजिशों को नाकाम करना जरूरी है।



राम मंदिर का महत्व

अयोध्या का राम मंदिर देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और दान भी देते हैं।



ऐसे में चंदे से जुड़ा कोई भी विवाद सीधे लोगों की भावनाओं से जुड़ जाता है। यही वजह है कि संघ के दोनों बड़े नेताओं के बयान को गंभीरता से देखा जा रहा है।



आगे क्या होगा

फिलहाल इस मामले की जांच जारी बताई जा रही है। भागवत और होसबाले दोनों ने साफ किया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इस पूरे प्रकरण में असल में क्या हुआ था।



FAQ

  1. मोहन भागवत ने क्या बयान दिया है?
    मोहन भागवत ने कहा कि राम मंदिर चंदा विवाद पर वे होसबाले के बयान से सहमत हैं। यह बयान नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में आया।
  2. होसबाले ने क्या मांग की थी?
    होसबाले ने मांग की थी कि चंदा विवाद के दोषियों को कड़ी सजा मिले। उन्होंने हिंदू समाज से संयम बरतने की अपील भी की।
  3. यह विवाद किससे जुड़ा है?
    यह विवाद अयोध्या के राम मंदिर में चंदे में कथित हेराफेरी से जुड़ा है। मामले की जांच चल रही बताई जा रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...



राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, होसबाले बोले- भावनाएं आहत हुईं



राम मंदिर के बाद अब केदारनाथ में दान चोरी का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल



राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब पूर्व IAS का दावा, सोने से मढ़ी रामचरितमानस भी चोरी



अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट का एक्शन, लागू हुए नए नियम



Tags:
  • अयोध्या राम मंदिर
  • आरएसएस
  • मोहन भागवत
  • दत्तात्रेय होसबाले
  • हिंदू समाज
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी