लोन महंगा होगा या आपकी EMI बढ़ेगी? Repo Rate पर RBI का आ गया फैसला, जानिए

Raj Singh | Oct 09, 2024, 12:49 IST
the sootr
7 अक्टूबर से मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक चल रही थी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आरबीआई ने ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला लिया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ( reserve Bank of India) ने लगातार 10वीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने ब्याज दरें 6.5% पर बरकरार रखी हैं। अगर हम आपको आसान भाषा में समझाएं तो लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ने वाली है। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरों में 0.25% की बढ़ोतरी कर 6.5% किया था।



हर दो महीने में होती है बैठक

दरअसल, इस मामले पर 7 अक्टूबर से RBI के साथ मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक चल रही थी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। यह बैठक हर दो महीने में होती है। RBI ने इससे पहले अगस्त में हुई बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था। साल 2020 से अब तक रिजर्व बैंक 5 बार में ब्याज दरों में 1.10% की बढ़ोतरी कर चुका है।



ये भी खबर पढ़िए... टमाटर, प्याज और आलू के बढ़ रहे दामों पर RBI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, खबर पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे



दो बार ब्याज दरों में कटौती

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कोरोना काल (27 मार्च 2020 से 9 अक्टूबर 2020) में दो बार ब्याज दरों में 0.40% की कटौती की। इसके बाद अगली 10 बैठकों में केंद्रीय बैंक ने 5 बार ब्याज दरें बढ़ाईं। साथ ही चार बार कोई बदलाव नहीं किया और एक बार अगस्त 2022 में 0.50% की कटौती की। कोविड से पहले 6 फरवरी 2020 को रेपो रेट 5.15 फीसदी पर था।



खुदरा महंगाई दर 4%

महंगाई को लेकर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि खुदरा महंगाई का लक्ष्य 4% पर बना हुआ है। हालांकि, सितंबर महीने में महंगाई के आंकड़े और बढ़ सकते हैं। मौजूदा मैक्रो-इकोनॉमिक पैरामीटर संतुलित हैं। जीडीपी ग्रोथ को लेकर गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 के दौरान यह 7.2% पर रह सकती है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • आरबीआई
  • RBI गवर्नर शक्तिकांत दास
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • Repo Rate
  • रेपो रेट
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास
  • RBI मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक
  • रेपो रेट 6.5% पर स्थिर
  • रेपो रेट की खबर
  • आरबीआई रेपो रेट फैसला
  • हिंदी न्यूज
  • शक्तिकांत दास
  • RBI Repo Rate
  • आरबीआई रेपो रेट