डस्टर के बाद रेनो का ट्रिपल धमाका, लॉन्च होंगी तीन नई दमदार SUV
News In Short
- रेनो डस्टर हाइब्रिड की 2026 की सभी यूनिट्स बुक हो चुकी हैं; 40% शहरी ग्राहक इसे चुन रहे हैं।
- डस्टर हाइब्रिड शहर में ड्राइविंग के दौरान 80% समय इलेक्ट्रिक मोड पर चलने में सक्षम होगी।
- रेनो बोरियल 7-सीटर होगी और इसमें 1.3 लीटर का दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा।
- बोरियल के इस साल के अंत तक और ब्रिजर के अगले साल तक आने की संभावना है।
- कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रिजर के लिए नया 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और सीएनजी विकल्प तैयार किया जा रहा है।
News In Detail
फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनो भारतीय बाजार में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में डस्टर की लॉन्चिंग के बाद कंपनी ने अपनी भविष्य की योजनाओं से पर्दा उठा दिया है। कंपनी का लक्ष्य मिड-साइज एसयूवी (Mid-size SUV) सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को और भी दमदार बनाना है।
भारत में SUV की बढ़ती दीवानगी को देखते हुए रेनो अब ट्रिपल धमाका करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए तीन नई SUV बाजार में उतारने वाली है। आइए जानते हैं क्या है रेनो (Renault) का मेगा प्लान।
शहर में 80% ईवी मोड पर चलेगी कार
रेनो की पहली बड़ी योजना डस्टर हाइब्रिड को लेकर है। डस्टर का स्टैंडर्ड मॉडल तो आ चुका है, लेकिन अब सभी की निगाहें इसके हाइब्रिड वर्जन पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि 2026 के लिए इस कार की सभी यूनिट्स पहले ही बुक हो चुकी हैं। आंकड़ों के मुताबिक, मेट्रो शहरों के 40% खरीदारों ने हाइब्रिड मॉडल को प्राथमिकता दी है।
इस कार में 1.8 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलेगा। इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम इतना पावरफुल है कि शहर में ड्राइविंग के दौरान 80% समय यह कार इलेक्ट्रिक मोड (इलेक्ट्रिक एसयूवी) पर चल सकती है। वर्तमान में Electric SUVकी कीमतों का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।
रेनो बोरियल: 7-सीटर अवतार में आएगी
रेनो के पिटारे से निकलने वाली दूसरी बड़ी गाड़ी बोरियल है। यह एसयूवी डस्टर के प्लेटफॉर्म पर ही आधारित होगी, लेकिन यह साइज में बड़ी और 7-सीटर अवतार में आएगी। इसका व्हीलबेस अधिक होगा, जिससे कार के अंदर थ्री-रो सेटअप के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी।
इंजन की बात करें तो बोरियल में 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें डस्टर वाला 1.0 लीटर इंजन नहीं मिलेगा। कंपनी इस साल के अंत तक इसे लॉन्च कर सकती है। जबकि इसका हाइब्रिड वर्जन 6 महीने बाद यानी 2027 की शुरुआत में आने की उम्मीद है।
नई कॉम्पैक्ट SUV से मचेगी खलबली
तीसरे धमाके के रूप में रेनो एक कॉम्पैक्ट SUV पर काम कर रही है, जिसका नाम ब्रिजर (Renault Bridger) हो सकता है। कंपनी ने हाल ही में इसका कॉन्सेप्ट पेश किया था। इसे अगले साल यानी 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है।
ब्रिजर के लिए कंपनी विशेष रूप से 1.2 लीटर का MPFI टर्बो पेट्रोल इंजन विकसित कर रही है। मिड-साइज और बड़ी एसयूवी के साथ-साथ कंपनी एसयूवी कार को CNG ऑप्शन में भी हाइब्रिड मोड पर पेश कर सकती है। जो इसे बजट और माइलेज के शौकीनों के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
दफ्तर में महिला सहकर्मी को घूरने वाले आरोपी को क्लीन चिट, बॉम्बे हाईकोर्ट रद्द की FIR
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉडीबिल्डिंग को खेल कोटे में शामिल करने दिया आदेश
500 जानवरों की जान बचाने वाली उस जांबाज की कहानी, जिसने ठुकरा दी लाखों की रिश्वत
देश दुनिया न्यूज: मिष्टी, कोको और कॉटन पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला बनेगा नजीर