थार पर लगेगा बैन! सड़क हादसे और हवाबाजी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

Aman Vaishnav | Jul 08, 2026, 12:45 IST
थार पर लगेगा बैन
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेंट-अ-कार सेक्टर में थार के लाइसेंस पर रोक लगाने की तैयारी चल रही है। यदि मंजूरी मिल जाती है तो थार पर पूरी तहर बैन लगा दिया जाएगा।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • सरकार महिंद्रा की थार के नए लाइसेंस जारी करने पर रोक लगाने की तैयारी में है।
  • यह फैसला पर्यटकों को किराए पर दी जाने वाली थार गाड़ियों पर लागू होगा।
  • परिवहन विभाग अब रेंट-अ-कार संचालकों का पूरा ऑडिट करेगा।
  • शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले पर्यटकों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।
  • गाड़ियों में स्पीड लिमिट से छेड़छाड़ करने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।

अब बात करते हैं कि आखिर यह पूरा मामला कहां का है। साथ ही सरकार को इतना कड़ा कदम क्यों उठाना पड़ रहा है।



दरअसल, यह पूरा मामला गोवा (Goa) का है, जहां लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए गोवा सरकार अब बेहद सख्त कदम उठाने जा रही है।



8cfef3d8-824


SUV पर लग सकता है प्रतिबंध

गोवा के राज्य परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार गोवा में थार वाहनों के नए लाइसेंस जारी करने को रोकने पर विचार कर रही है।



ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ समय में इन महिंद्रा थार रॉक्ससे एक्सीडेंट्स के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं।



परिवहन मंत्री ने साफ किया कि यह अभी एक प्रस्ताव है, जिसे अगली राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में रखा जाएगा। उसी बैठक में इस पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।



सरकार का कहना है कि अगर कानूनन मुमकिन होता, तो वे किराए के बाजार से थार को पूरी तरह बैन कर देते, लेकिन ऐसा करना संभव नहीं है। इसलिए अब नए लाइसेंस जारी न करने का रास्ता चुना जा रहा है।



1cbca75f-af5


इन हादसों के बाद जागी सरकार

गोवा में किराए की थार गाड़ियों से कई बड़े हादसे हुए हैं, जिन्होंने सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया है।



मई की घटना: उत्तर गोवा में एक पर्यटक किराए की थार गाड़ी चला रहा था। उसने एक स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 32 साल के एक आदमी की जान चली गई थी। एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में जांच में पता चला कि पर्यटक नशे में था।



फरवरी की घटना: मध्य प्रदेश के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पर्यटक अपनी कार से उत्तर गोवा जा रहे थे। तभी एक किराए की थार ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।



f6c0b6b0-4c1


कार संचालकों का होगा ऑडिट

बता दें कि सरकार सिर्फ गाड़ियों पर रोक नहीं लगा रही है, बल्कि गाड़ी किराए पर देने वाले ऑपरेटरों पर भी शिकंजा कसने जा रही है। परिवहन विभाग अब सभी रेंट-अ-कार ऑपरेटरों का ऑडिट करेगा।क्या-क्या जांचा जाएगा?



ऑपरेटरों के पास गाड़ियों को खड़ी करने के लिए पर्याप्त पार्किंग की जगह है या नहीं।



गाड़ियों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस सही से काम कर रहे हैं या नहीं।



गाड़ियों में स्पीड गवर्नर लगे हैं या नहीं।



Untitled-design-2025-11-10T164449.188-2025-11-c4691632b3aa930781ab98418ed34e3f-16x9-767309


स्पीड लिमिट से छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं

परिवहन विभाग को जांच में पता चला है कि कई कार संचालकों ने गाड़ियों में लगे स्पीड गवर्नर के साथ छेड़छाड़ की है। जून के महीने से लेकर अब तक ऐसे 200 से ज्यादा मामले पकड़े जा चुके हैं। लोग स्पीड लिमिट को पार करने के लिए गाड़ियों में छिपे हुए स्विच लगा रहे हैं।



अब ऐसा करने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर कोई ऑपरेटर दोबारा यही गलती करता पकड़ा गया, तो उसका परमिट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा।



ड्रिंक एंड ड्राइव पर सीधे जेल

गोवा सरकार ने साफ कर दिया है कि जन सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। इसके लिए दो बड़े नियम तुरंत लागू किए जा रहे हैं।



शराब पीकर गाड़ी चलाने पर तुरंत गिरफ्तारी

अगर कोई भी पर्यटक शराब पीकर गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा जाता है या किसी हादसे को अंजाम देता है, तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही जिस मालिक ने उसे गाड़ी किराए पर दी थी उस पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



15 जुलाई से शुरू होंगे AI ई-चालान

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पूरे गोवा में 26 अलग-अलग जगहों पर AI से चलने वाले ट्रैफिक कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे 15 जुलाई से एक्टिव हो जाएंगे। साथ ही नियमों को तोड़ने वालों के सीधे ई-चालान काटना शुरू कर देंगे।



ये खबरें भी पढ़िए...



थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गाड़ी में मिले बीयर केन और बोतलें



जबलपुर के बिलहरी में बेलगाम थार ने बाइक सवारों को कुचला, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें



पेट्रोल के महंगे दिन खत्म! लॉन्च हुईं देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स और कार



30 जून को भारत में लॉन्च हुई Tata Sierra EV, यहां जानें कार के फीचर्स



Tags:
  • गोवा
  • परिवहन विभाग
  • परिवहन मंत्री
  • महिंद्रा की थार
  • महिंद्रा थार रॉक्स