रूट डायवर्ट : दौंड-मनमाड खंड में दोहरीकरण कार्य के कारण बदलेगा रूट
Jitendra Shrivastava | Jul 29, 2024, 23:17 IST
thesootr
मध्य रेलवे के पुणे मंडल के दौंड स्टेशन पर इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग काम के लिए नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) होने के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों का रूट बदलते कुछ का शोर्ट टर्मिनेट/शोर्ट ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है...
मध्य रेलवे के पुणे मंडल के दौंड स्टेशन पर इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग काम के लिए नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) होने के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों का रूट बदलते कुछ का शोर्ट टर्मिनेट/शोर्ट ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है।
इन गाड़ियों का बदलेगा रूट...
- गाड़ी संख्या 14805, यशवंतपुर - बाड़मेर एक्सप्रेस 29 जुलाई को परिवर्तित मार्ग वाया गुंतकल-बल्लारि-हुबली-मिरज-पुणे से परिवर्तित मार्ग पर चलाया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 22689, अहमदाबाद-यशवंतपुर एक्सप्रेस 30 जुलाई को परिवर्तित मार्ग वाया सूरत-भुसावल-पुणे-मिरज-हुबली से परिवर्तित मार्ग पर चलाया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 16588, बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 30 जुलाई को परिवर्तित मार्ग वाया पुणे-मिरज-हुबली से चलाया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 09627, अजमेर-सोलापुर स्पेशल एक्सप्रेस 31 जुलाई को परिवर्तित मार्ग वाया पुणे-मिरज-कुर्डूवाडी से चलाया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 09628, सोलापुर-अजमेर स्पेशल एक्सप्रेस 1 अगस्त को परिवर्तित मार्ग वाया कुर्डूवाडी-मिरज-पुणे से चलाया जाएगा।
शोर्ट टर्मिनेट होने वाली गाड़ियां...
- गाड़ी संख्या 22944, इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 29 जुलाई से 31 जुलाई तक पुणे स्टेशन पर शोर्ट टर्मिनेट होगी।
- गाड़ी संख्या 22943, दौंड-इंदौर एक्सप्रेस 30 जुलाई से 1 अगस्त तक पुणे स्टेशन से शोर्ट ओरिजिनेट होगी।