संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नए गवर्नर

Ravi Singh | Dec 09, 2024, 18:24 IST
Sanjay Malhotra
संजय मल्होत्रा ​​को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वे शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। मल्होत्रा ​​1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं।

संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वे शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। मल्होत्रा RBI के 26वें गवर्नर होंगे। मल्होत्रा का कार्यकाल बुधवार से शुरू होगा और तीन साल का होगा। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने की है।



कौन हैं संजय मल्होत्रा

Sanjay Malhotra राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स किया। उन्होंने बिजली, वित्त, कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी और खनन जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है।



ि


33 साल का व्यापक अनुभव

Sanjay Malhotra ने अपने 33 वर्षों से अधिक के करियर में नेतृत्व और उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए, संजय मल्होत्रा ​​ने बिजली, वित्त और कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी, खान आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है। वर्तमान में, वे वित्त मंत्रालय में सचिव (राजस्व) हैं। अपने पिछले कार्यभार में, उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव का पद संभाला था। उन्हें राज्य और केंद्र सरकार में वित्त और कराधान के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। अपने वर्तमान कार्यभार के तहत, वे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के संबंध में कर नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



नहीं बढ़ाया गया का कार्यकाल

शक्तिकांत दास 12 दिसंबर 2018 को RBI के 25वें गवर्नर बने। उन्होंने उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफे के बाद पदभार संभाला था। उनका शुरुआती कार्यकाल तीन साल का था। बाद में उन्हें सेवा विस्तार दिया गया, जो मंगलवार को समाप्त हो रहा है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • RBI
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास
  • RBI Governor
  • शक्तिकांत दास
  • संजय मल्होत्रा
  • sanjay malhotra
  • आरबीआई गवर्नर