September Holiday List: इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, बनाएं घूमने के लिए प्लान
सितंबर का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने कई बड़े त्योहार आ रहे हैं, जिनकी वजह से स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। बच्चों के साथ-साथ माता-पिता भी इन छुट्टियों का इंतजार करते हैं। कई परिवार इन दिनों में घूमने-फिरने का प्लान बनाते हैं।
अगर आप भी सितंबर में कहीं ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह छुट्टियों का कैलेंडर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस बार कई त्योहार वीकेंड के आसपास पड़ रहे हैं। इससे वीकेंड प्लानिंगका पूरा फायदा उठाया जा सकता है। आगे अक्टूबर और नवंबर में भी बड़े त्योहारों पर लंबी छुट्टियां मिलेंगी।
सितंबर में इन तारीखों पर रहेगी छुट्टी
सरकारी गजट के अनुसार सितंबर 2026 में नीचे दी गई तारीखों पर स्कूलों में अवकाश रहने की संभावना है।
- 4 सितंबर 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
- 5 सितंबर 2026: शिक्षक दिवस
- 6 सितंबर 2026: रविवार
- 13 सितंबर 2026: रविवार
- 14 सितंबर 2026: हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव की शुरुआत
- 20 सितंबर 2026: रविवार
- 25 सितंबर 2026: अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन
- 27 सितंबर 2026: रविवार
इस तरह सितंबर में 4 रविवार के अलावा 4 त्योहारी छुट्टियां भी शामिल हैं। कई जगह गणेश उत्सव के दौरान स्थानीय स्तर पर भी अतिरिक्त छुट्टी दी जाती है।
अक्टूबर-नवंबर में मिलेंगी लंबी छुट्टियां
सितंबर के बाद अक्टूबर और नवंबर का महीना भी त्योहारों से भरा रहने वाला है। इस दौरान गांधी जयंती, दशहरा, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा और गुरुनानक जयंती जैसे बड़े मौके आएंगे।
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे। 20 अक्टूबर को दशहरा और 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भी छुट्टी रहेगी। इसके बाद 8 नवंबर को दिवाली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भैया दूज पर अवकाश रहेगा।
15 नवंबर को छठ पूजा और 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा पर भी स्कूल बंद रहने की उम्मीद है। इस तरह नवंबर के महीने में भी छुट्टियों की अच्छी खासी लिस्ट रहने वाली है।
स्कूल कैलेंडर से जरूर करें मिलान
यह सभी छुट्टियां सरकारी गैजेट के आधार पर तय होती हैं। इनमें से कुछ छुट्टियां रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे (Restricted Holiday – ऐच्छिक अवकाश) की श्रेणी में आती हैं। ऐसी छुट्टियां हर राज्य और हर स्कूल में अलग-अलग हो सकती हैं।
इसलिए अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इन तारीखों का मिलान अपने स्कूल के आधिकारिक कैलेंडर से जरूर कर लें। इसके अलावा सटीक जानकारी के लिए सीधे स्कूल प्रशासन से भी संपर्क किया जा सकता है। ट्रिप या पारिवारिक कार्यक्रम प्लान करने से पहले स्थानीय स्तर की छुट्टियां भी जरूर चेक कर लें।
ये भी पढ़ें...
LPG, रेलवे से बस सेवा तक, 1 सितंबर से होंगे बड़े बदलाव, जेब पर पड़ेगा असर
संतान की लंबी उम्र के लिए 2 सितंबर को रखा जाएगा हरछठ व्रत, जानें पूजा के नियम
LPG e-KYC की आखिरी तारीख आज, 1 सितंबर से नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर?
साप्ताहिक राशिफल: सितंबर के पहले सप्ताह में चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत