Stock Market : 75 हजार टच कर सेंसेक्स 1400 अंक गिरा , निवेशकों को 3 लाख करोड़ का नुकसान

Marut raj | May 03, 2024, 17:06 IST
Sensex fell 1400 points after touching 75 thousand investors lost Rs 3 lakh crore द सूत्र
सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली हावी हुई। इससे 30 शेयरों का बैंचमार्क सेंसेक्स अपने डे हाई से 1400 अंक गिर गया। इस उठा पटक में निवेशकों को 3 लाख करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा।

नई दिल्‍ली. भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार 3 मई 2024 को भारी उठा पटक देखी गई। ओपनिंग सत्र में बैंचमार्क सेंसेक्स ने 75 हजार पार कर 75,095.18 अंक का हाई बनाया। इसके बाद सेंसेक्स अपने हाई से 1434 अंक गिर गया। यह डे हाई से करीब 2 फीसदी है। हालांकि, डे लो यानी दिन के निचले स्तर 73,467.73 से करीब 400 अंक रिकवर करने में सफल रहा और इसने 732 अंक की गिरावट के साथ 73,878.15 पर क्लोजिंग दी।वहीं, Nifty ने अपना ऑल टाइम हाई लेवल 22,794 टच किया था।



अचानक शेयर बाजार ने क्‍यों पलटी मारी


शुरूआती तेजी के बाद शुक्रवार को हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली हावी हुई। इससे शेयर बाजार नीचे की ओर भागने लगा। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटी के शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई।



3 लाख करोड़ डूबे


बीएसई पर सभी लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 3 लाख करोड़ रुपये घटकर 405.83 लाख करोड़ रुपए हो गया। इसका मतलब है कि बीएसई शेयरों में निवेश करने वालों की वेल्‍थ में करीब 2.67 लाख करोड़ की कमी आई है।



क्रूड में आई तेजी


अमेरिकी आर्थिक अनिश्चितता और इजराइल-हमास युद्ध के कारण सीमित कच्चे तेल की आपूर्ति में व्यवधान के कारण कच्चे तेल के बेंचमार्क साप्ताहिक नुकसान की ओर बढ़ रहे थे। जुलाई के लिए ब्रेंट क्रूड वायदा 18 सेंट बढ़कर 83.86 डॉलर प्रति बैरल हो गया। जून के लिए यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 19 सेंट बढ़कर 79.14 डॉलर प्रति बैरल हो गया। Stock Market | शेयर बाजार गिरा | सेंसक्स 1400 अंक गिरा | निवेशकों के 3 लाख करोड़ डूबे | निवेशकों को 3 लाख करोड़ का नुकसान | शेयर बाजार में भारी गिरावट



Tags:
  • stock market
  • शेयर बाजार गिरा
  • सेंसक्स 1400 अंक गिरा
  • निवेशकों के 3 लाख करोड़ डूबे
  • निवेशकों को 3 लाख करोड़ का नुकसान
  • शेयर बाजार में भारी गिरावट