पीलीभीत एनकाउंटर के बाद पन्नू की धमकी, बोला- महाकुंभ में लेंगे बदला

Vikram Jain | Dec 24, 2024, 15:42 IST
खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी सीएम योगी को धमकी। Photograph: (BHOPAL)
पीलीभीत में तीन खालिस्तानी आतंकवादियों के एनकाउंटर के बाद खलिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम योगी और पीएम मोदी को बड़ी धमकी दी है। पन्नू ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए महाकुंभ 2025 को निशाना बनाने की धमकी दी।

NEW DELHI. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकियों के एनकाउंटर के बाद आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को धमकी दी है। अमेरिका में बैठे खलिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने योगी सरकार को बदला लेने की धमकी दी है। पन्नू ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ मेले में आतंकियों की मौत का बदला लिया जाएगा।



प्रयागराज महाकुंभ में लेंगे एनकाउंटर का बदला

पीलीभीत मुठभेड़ के बाद खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू बौखला गया है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (SFJ chief Gurpatwant Singh Pannu) ने वीडियो जारी करते हुए पीलीभीत एनकाउंटर को लेकर धमकी दी है। इस वीडियो में उसने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए कहा कि यूपी पुलिस ने गुरदासपुर के 3 सिख युवकों को पीलीभीत में फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया है। साथ ही उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए एनकाउंटर का बदला लिया जाएगा। आतंकी पन्नू ने कहा है कि महाकुंभ 2025 हिंदुत्व का आखिरी महाकुंभ होगा।



मुठभेड़ का बदला देने की धमकी

खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर

पीलीभीत में यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में तीन खालिस्तानी आतंकियों के एनकाउंटर के बाद यह बड़ी धमकी सामने आई है। ये आतंकी पंजाब में ग्रेनेड हमलों में शामिल थे और खालिस्तान कमांडो फोर्स के सदस्य थे। इन आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल्स और अन्य हथियार बरामद हुए। एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों की पहचान गुरदासपुर के गुरविंदर सिंह, जसप्रीत और रवि के रूप में हुई है। यह मुठभेड़ सोमवार सुबह पूरनपुर क्षेत्र में माधोटांडा मार्ग पर हुई थी।



अभी अमेरिका में है आतंकी पन्नू

गुरपतवंत सिंह पन्नू जो अमेरिका में बैठा है और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का चीफ है। गुरपतवंत सिंह पन्नू पर भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने और खालिस्तान के समर्थन में साजिश रचने का आरोप है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पन्नू के खिलाफ विभिन्न मामलों की जांच कर रही हैं, और वह 2015 से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की नजर में हैं, जब उसने रेफरेंडम 2020 के नाम पर सिखों के बीच खालिस्तान की मांग को उकसाया था।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • खालिस्तानी आतंकी पन्नू
  • Khalistani terrorist Gurpatwant Singh Pannu
  • यूपी पुलिस
  • सीएम योगी
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • पीलीभीत मुठभेड़
  • खलिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू
  • pilibhit encounter
  • आतंकी पन्नू ने दी धमकी
  • पीलीभीत एनकाउंटर