चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, पहुंची 90 हजार रुपए के पार, जानें आपके शहर में आज का रेट

Pratibha ranaa | May 27, 2024, 12:37 IST
silver price hike
सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 27 मई को बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 134 रुपए महंगा होकर 72,162 रुपए पर पहुंच गया है।

भारतीय सर्राफा बाजार में आज 27 मई 2024 की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। देश में चांदी 90 हजार रुपए के लेवल को पार कर गई है। आज एक किलो चांदी 828 रुपए महंगी होकर 90,590 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रही है। इससे पहले 24 मई को चांदी 89,762 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। वहीं बात की जाएं सोने की तो इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 134 रुपए महंगा होकर 72,162 रुपए पर पहुंच गया है। ( Sona-Chandi Ke Bhav )



सोना-चांदी के दाम में तेजी


आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। चांदी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। बता दें इस साल अब तक सोने के दाम 8,810 रुपए बढ़ चुके हैं। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 90,590 रुपए पर पहुंच गए हैं। ( silver price hike )



डेट सोने की कीमत चांदी की कीमत


  • 1 जनवरी 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम
  • 27 मई 72,162 रुपए प्रति 10 ग्राम 90,590 रुपए प्रति किलोग्राम

सोने की कीमत


  • दिल्ली- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,860 रुपए है।
  • मुंबई- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,710 रुपए है।
  • कोलकाता- 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,650 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,710 रुपए है।
  • चेन्नई- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,310 रुपए है।
  • भोपाल- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,760 रुपए है।



thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • Silver Price hike
  • Sona-Chandi Ke Bhav