Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर एक साथ तोड़े कई रिकॉर्ड
Aman Vaishnav | Sept 18, 2025, 15:02 IST
1 / 9
ऐतिहासिक रिकॉर्डImage credit : Aman Vaishnav
नेशनल क्रश स्मृति मंधाना महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने दो लगातार कैलेंडर ईयर (2024 और 2025) में 3 या उससे अधिक शतक लगाए हैं।
2 / 9
कमाल का शतकImage credit : Aman Vaishnav
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में स्मृति मंधाना ने 117 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर अपनी बेहतरीन फॉर्म जारी रखी।
3 / 9
स्मृति मंधाना वनडे डेब्यूImage credit : Aman Vaishnav
स्मृति मंधाना ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अपना वनडे डेब्यू 2013 में किया था। अपनी शुरुआत के बाद से ही उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।
4 / 9
स्मृति मंधानाImage credit : Aman Vaishnav
Smriti Mandhana भारत की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। वह पिछले कुछ समय से स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
5 / 9
सबसे तेज शतकImage credit : Aman Vaishnav
स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपना दूसरा सबसे तेज वनडे शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने इसी साल आयरलैंड के खिलाफ 70 गेंदों पर सबसे तेज शतक जड़ा था।
6 / 9
साल 2025 की शतकImage credit : Aman Vaishnav
स्मृति मंधाना की शानदार फॉर्म 2025 में भी जारी है। इस साल उन्होंने अभी तक सिर्फ 13 वनडे मैचों में ही 3 शतक लगा दिए हैं, जो उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी का सबूत है।
7 / 9
स्मृति मंधाना करियरImage credit : Aman Vaishnav
स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में 107 वनडे मैचों में कुल 4763 रन बनाए हैं। उनकी पारी में 12 शानदार शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं।
8 / 9
सबसे ज्यादा 50+ स्कोरImage credit : Aman Vaishnav
स्मृति मंधाना अब महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाली दुनिया की 5वीं बल्लेबाज बन गई हैं।
9 / 9
सबसे ज्यादा रनImage credit : Aman Vaishnav
भारतीय क्रिकेटर ने 2025 में अभी तक कुल 803 रन बनाए हैं और इसी के साथ वह 2025 में महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।