जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, कई लोग घायल

Ravi Singh | Jul 07, 2024, 21:06 IST
Jagannath Rath Yatra
ओडिशा के पुरी में आज 7 जुलाई को भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

ओडिशा के पुरी में आज 7 जुलाई को भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति बनी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। ये घटना पुरी के बड़ा डांडा में हुई। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए तुरंत नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।



10 लाख भक्तों के शामिल होने का अनुमान

पीतल के झांझ और हाथ के ढोल बजाते हुए पुजारी छत्रधारी रथों पर सवार देवताओं के इर्द-गिर्द थे। रथ यात्रा शहर की मुख्य सड़क से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। अनुमान है कि रथ यात्रा में लगभग 10 लाख भक्त शामिल हुए हैं। जबकि अधिकांश भक्त ओडिशा और पड़ोसी राज्यों से हैं। रथयात्रा में विदेशों से भी कई लोग शामिल हुए हैं।



बलभद्र का रथ खींचे जाने के दौरान हादसा

प्रभु बलभद्र का रथ खींचे जाने के दौरान हादसा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति जमीन गिरा। जमीन पर गिरने के कारण भक्त की मौत हो गई। इस दौरान हल्की भगदड़ मचने से 15 लोग घायल हो गए। इस बार भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ दो दिन में मौसी के घर पहुंचेंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • जगन्नाथ रथ यात्रा