सुजाता सौनिक बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव

Dolly patil | Jul 01, 2024, 03:09 IST
sdf rvf
सुजाता सौनिक 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव के तौर पर सुजाता सौनिक का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। राज्य में वो इस पद पर बैठने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

आईएएस सुजाता सौनिक को महाराष्ट्र का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि राज्य में वो इस पद पर बैठने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे सरकार ने उनकी नियुक्ति की है।



सुजाता सौनिक ( Sujata Saunik ) 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। हालांकि इनके पति मनोज सौनिक भी राज्य के मुख्य सचिव रह चुके हैं।



अतिरिक्त मुख्य सचिव थी सुजाता

आपको बता दें कि सुजाता सौनिक इससे पहले राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल चुकी हैं। इसी के बाद अब उन्हें मुख्य सचिव पद संभालने का मौका मिला है। मुख्य सचिव के रूप में सुजाता सौनिक का कार्यकाल एक वर्ष का होगा और वह जून 2025 में रिटायर्ड होंगी।



पति मनोज रह चुके मुख्य सचिव

आपको बता दें कि सुजाता सौनिक प्रदेश की वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनोज सौनिक की पत्नी हैं। इससे पहले मनोज सौनिक राज्य के मुख्य सचिव के पद पर भी काम कर चुके हैं। सुजाता सौनिक की नियुक्ति के साथ यह पहली बार होगा जब पति-पत्नी मुख्य सचिव होंगे।



कौन हैं सुजाता सौनिक

सुजाता सौनिक ने अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई चंडीगढ़ में की है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर्स की डिग्री ली है।



इसके बाद वे अतिरिक्त मुख्य सचिव, कौशल विकास विभाग, गृह मंत्रालय, सलाहकार संयुक्त सचिव, भारत सरकार के महत्वपूर्ण पद पर भी रहे। वह पिछले तीन दशकों से प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं।



thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मुख्य सचिव
  • Sujata Saunik
  • आईएएस सुजाता सौनिक
  • कौन हैं सुजाता सौनिक